26.8 C
Ratlām
Saturday, July 27, 2024

शिक्षा मंत्री ने जारी किया रिजल्ट : विद्यार्थी होते रहे परेशान, करीब 10 हजार विद्यार्थियों को पुनः देना होगी परीक्षा

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
स्कूली शिक्षा मंत्री इंदरसिंह ने भोपाल से बोर्ड परीक्षा कक्षा 5वीं और 8वीं का परिणाम जारी किया। लेकिन सर्वर डाउन होने के कारण पालक अपने बच्चों का रिजल्ट तक नहीं देख पाए। शाम तक यहीं स्थिति बनी रही। रतलाम जिले में कक्षा 5वीं का 80.68 तो कक्षा 8वीं का 73.18 प्रतिशत परीक्षा परिणाम रहा। कक्षा 5वीं के परिणाम में रतलाम जिला प्रदेश में 35वें नम्बर पर तो कक्षा 8वीं के परिणाम में 36वें नम्बर पर रहा है।

IMG 20230515 WA0486

बोर्ड पैटर्न पर हुई परीक्षा में कक्षा 5वीं में जिले के सरकारी व निजी स्कूलों से कुल 24207 विद्यार्थी शामिल हूए थे। जिसमें 19430 पास हुए है जबकि 4677 विद्यार्थी को पुनः परीक्षा देने होगी। वहीं कक्षा 8वीं में 19727 विद्यार्थी में से 14436 पास हुए है। जबकि 5291 को भी पुनः परीक्षा देना होगी। जिन्हें पुनः परीक्षा देना है वह फैल है या उन्हें पूरक आई है, इसके लिए विभागीय अधिकारियों के पास कोई जवाब नहीं है। यहां तक जो परिणाम जारी हुए है वह केवल प्रदेश के जिलो की ग्रेडिंग जारी की गई है। विकासखंड स्तर परिणाम व मेरिट में कौन आया है उसके बारे में भी जानकारी विभागीय अधिकारियों के पास नहीं है। आधा अधूरा परिणाम जारी होने पर पालक और विद्यार्थी असमंजस में रहे और अपने परिणाम भी नहीं जान पाए।

IMG 20230515 WA0487

अधिकारियों का कहना था कि भोपाल से केवल जिले की ग्रेडिंग जारी की गई है। मंगलवार तक मेरिट व विकासखंड परिणाम जारी होंगे। रतलाम विकासखंड बीआरसी विवेक नागर ने बताया कि भोपाल से जिले की ग्रेडिंग वाइस परिणाम से जारी हुआ है। विद्यार्थी अपने स्कूलों में जाकर परिणाम देख सकते है।

KK Sharma
KK Sharmahttp://www.vandematramnews.com
वर्ष - 2005 से निरंतर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 17 वर्ष में सहारा समय, अग्निबाण, सिंघम टाइम्स, नवभारत, राज एक्सप्रेस, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार पत्र और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज में संपादक की भूमिका का दायित्व। वर्तमान में रतलाम प्रेस क्लब में कार्यकारिणी सदस्य। Contact : +91-98270 82998 Email : kkant7382@gmail.com
Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Copyright Content by VM Media Network