15.2 C
Ratlām

एक्सप्रेस-वे पर नेता का शर्मसार करने वाला वीडियो : भानपुरा थाना ने भाजपा नेता और महिला के खिलाफ दर्ज किया केस 

एक्सप्रेस-वे पर नेता का शर्मसार करने वाला वीडियो : भानपुरा थाना ने भाजपा नेता और महिला के खिलाफ दर्ज किया केस 

– दिल्ली-मुंबई हाईवे के कैमरे में 13 मई की रात कैद हुई थी घटना

मंदसौर/रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। मन्दसौर जिले के भाजपा नेता मनोहर धाकड़ और एक महिला का आपत्तिजनक वीडियो सामने आने के बाद अब पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने तहकीकात शुरू की तो यह वीडियो भानपुरा थाना क्षेत्र में दिल्ली मुंबई 8 लेन एक्सप्रेसवे का होना पाया गया। 13 मई की रात की घटना के बाद सोशल मीडिया पर वीडियो 2 दिन पहले वायरल हुआ। शर्मनाक घटना के सामने आने के बाद भाजपा नेताओं ने जहां चुप्पी साधी, वही रतलाम रेंज डीआईजी मनोज कुमार सिंह ने मीडिया के सामने घटना की निंदा कर जांच के निर्देश दिए थे। मंदसौर एसपी ने मामले की जांच कर घटना को भानपुरा थाना अंतर्गत पाया। इसके बाद भानपुरा पुलिस थाना ने मामले में भाजपा नेता मनोहर धाकड़ सहित महिला के खिलाफ FIR दर्ज की है। 

भानपुरा पुलिस के अनुसार सोशल मीडिया के माध्यम से एक वीडियो वायरल होना संज्ञान में आया था। जिसके बाद वीडियो की जांच की गई तो यह वीडियो 13 मई 2025 की रात भानपुरा थाना क्षेत्र का होना पाया। पुलिस ने मनोहर धाकड़ और एक अन्य महिला पर धारा 296,285,3(5) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज किया है। दरअसल मंदसौर के बनी गांव के रहने वाले मनोहर धाकड़ की पत्नी वार्ड क्रमांक-8 से जिला पंचायत सदस्य है। 13 मई 2025 की रात के इस वीडियो में मनोहर धाकड़ दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर खड़ी सफेद बलेनो कार (MP14CC4782) में एक महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में दिख रहे हैं। बुधवार से उनका एक अश्लील वीडियो वायरल हो रहा है। 8 लेन एक्सप्रेस वे पर लगे हाई सिक्योरिटी कैमरे में पूरी घटना कैद हुई है। वीडियो इतना आपत्तिजनक और अश्लील है कि हम न तो आपको वो दिखा सकते हैं और न ही बता सकते हैं।

मामले में जिम्मेदारों ने यह कहा

DIG ने दी प्रतिक्रिया 

रतलाम रेंज के डीआईजी मनोज सिंह ने मामले को गंभीर मानते हुए कहा, “एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो संभवतः दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे का है। यह सड़क नई बनी है और किसी भी सार्वजनिक स्थान पर इस तरह का कृत्य निंदनीय है। पुलिस इसकी जांच कर रही है और यदि मामला पुष्टि होता है तो आगे कड़ी कार्रवाई की जाएगी।”

भाजपा का बयान 

भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा, “वीडियो की जांच की जा रही है। अगर यह प्रमाणित होता है कि वीडियो में दिख रहा व्यक्ति मनोहर धाकड़ ही हैं, तो उनके खिलाफ उचित पार्टी स्तर पर कार्रवाई की जाएगी।”

कांग्रेस का तीखा हमला 

मामले को लेकर कांग्रेस ने भाजपा पर सीधा निशाना साधा है। मंदसौर विधायक और कांग्रेस जिलाध्यक्ष विपिन जैन ने कहा, “यह वीडियो शर्मसार कर देने वाला है। भाजपा को ऐसे नेताओं को तत्काल पार्टी से बाहर निकाल देना चाहिए। यह समाज के लिए गलत उदाहरण है।”

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here