24.5 C
Ratlām

परंपरागत भारतीय खेलों से कराया अवगत, रस्सा कशी, कबड्डी, सतोलिया खेल खिलाए

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
भारतीय संस्कृति के खेलों की प्रतियोगिता आयोजित कर राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। विद्यार्थियों को अपने परम्परागत खेलों से अवगत कराते हुए खेल खिलाए गए।

रोटरी क्लब सेन्ट्रल के सचिव अश्विनी शर्मा एवं रतलाम स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर के हार्दिक कुरवारा, प्रदीप पंवार ने बताया कि खेल दिवस पर जैन स्कूल मैदान पर खो खो, रस्सा कशी, हॉकी, कबड्डी, सतोलिया, मल्लखंब, गुल्ली डंडा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इन सभी खेलों में जैन बालक, जैन विद्या निकेतन, साई श्री इंटरनेशनल, शिशुवन, एमएलबी, अग्रवाल स्कूल, साई श्री एकेडमी, गुजराती स्कूल, रतलाम पब्लिक स्कूल सहित विभिन्न विद्यालयों के 400 खिलाड़ियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी प्रकाश मिश्रा, जिला योजना समिति सदस्य व पार्षद रणजीत टाक, खेल अधिकारी आरसी तिवारी रहे। कमल नयन व्यास, प्राचार्य मृदुला शर्मा, श्री भाबर, पूर्व पार्षद सुदीप पटेल, रोटरी अध्यक्ष मुकेश शुक्ला, दीपेंद्र सिंह ठाकुर द्वारा खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम का संचालन अनुज शर्मा ने किया। आभार हार्दिक कुरवारा ने माना।

https://www.kamakshiweb.com/

Latest news

- Advertisement -spot_img

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page