18.3 C
Ratlām

रतलाम में बेखौफ वारदात : CM का जिले में दौरा और एक नृशंस हत्या

रतलाम में बेखौफ वारदात : CM का जिले में दौरा और एक नृशंस हत्या

– थाने से चंद कदमों की दूरी पर 17 वर्षीय किशोर को घोंपे चाकू, सात दिन में दूसरी नृशंस हत्या

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम जिले में बेखौफ वारदातों का दौर बदस्तूर जारी है। पुलिस की मुस्तैदी पर बीती रात एक बार फिर किशोर की स्टेशन रोड थाने से चंद कदमों की दूरी पर नृशंस हत्या ने सवाल खड़े कर दिए हैं। सीएम डॉ. मोहन यादव के जिले में दौरे से पूर्व हुई सरेराह जघन्य हत्या ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सात दिन पूर्व कालिका माता मंदिर के बगीचे में पुलिस चौकी से 50 मीटर की दूरी पर एक इलेक्ट्रिशियन की चाकू घोंप कर निर्मम हत्या हुई थी। 

गुरुवार शुक्रवार की दरमियानी रात रतलाम स्टेशन रोड थाने से चंद कदमों की दूरी पर एक 17 वर्षीय किशोर की चाकू मार हत्या कर दी गई। किशोर के शरीर पर  15 चाकू के वार कर नृशंसता पूर्वक मौत के घाट उतारा गया है। हत्या का कारण प्रारंभिक रूप से प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। मृतक का विशाल (17) पिता दिनेश ररोतिया है। मृतक ई रिक्शा चलाता है। गुरुवार रात विशाल अपने घर पर था। एक दोस्त घर आया और दोनों रात में चाय पीने स्टेशन रोड क्षेत्र में गए थे। लौटते समय दो बत्ती फ्रिंगज चौराहे पर पेट्रोल पंप पर दिनेश का कुछ लड़कों से विवाद हुआ। वह दौड़ता हुआ चौराहे की तरफ भागा। फिर उसे दो लड़कों ने मिलकर चाकुओं से हमला कर दिया। रात में सूचना मिलने पर सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया, स्टेशन रोड थाना प्रभारी स्वराज डाबी, एसआई हीरालाल चंदन व पुलिस बल पहुंचा। घायल को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां उसकी मौत हो गई। एएसपी राकेश खाखा ने बताया कि मामले में आरोपी देवेंद्र उर्फ कालू (21) पिता मोहनलाल मालवीय निवासी नयागांव (भवानी नगर रतलाम) और अभय (21) पिता अजय राजपुरोहित निवासी नयागांव सांई मंदिर के पीछे रतलाम को गिरफ्तार किया है।

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here