– घटनास्थल पर देर रात पहुंचे एसपी कुमार, सख्त कार्रवाई के निर्देश
रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम में बीती रात डीआरएम ऑफिस के सामने लक्ष्मी ट्रेडिंग कंपनी की वाइन शॉप पर अज्ञात युवकों ने दुकानदार पर हमला कर दिया। मारपीट कर शराब की बोतल के साथ गुल्लक से रुपए लेकर भाग गए। घटना के बाद सनसनी फैल गई। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।

लूट की घटना शहर के स्टेशन रोड थाना अंतर्गत दो बत्ती फ्रिंगज चौराहे से डॉट की पुल की तरफ जाने वाले रास्ते पर स्थित शराब दुकान पर हुई। घटना की सूचना मिलने पर एसपी अमित कुमार, सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया, थाना प्रभारी स्वराज डाबी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वाइन शॉप पर बैठे कर्मचारियों से जानकारी ली।
4 से 5 बदमाश दिखे सीसीटीवी में
दुकान में लगे सीसीटीवी में 4 से 5 युवा दिख रहे है। पहले तो वह दुकान के बाहर खड़े रहते है। अंदर से दुकान पर बैठा कर्मचारी कुछ बोलता है। तभी बाहर खडे युवक दुकान का गेट खोलकर अंदर घुसते हैं। कर्मचारियों के साथ मारपीट करते हैं। युवकों के हाथों में पत्थर, डंडा और शराब की बोतल भी रहती हैं। उससे हमला कर मारपीट करते है। कर्मचारी जान बचा कर दुकान की अंदर की तरफ भागते है। बाद में सभी बदमाश वापस बाहर की तरफ आते है और एक युवक शराब दुकान के गुल्लक से रुपए लूट कर भाग जाते है। युवकों ने दुकान पर काम करने वाले पप्पू दुबे और शंकर जायसवाल के साथ मारपीट की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई। फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


