27.8 C
Ratlām

सम्मान : पूर्व अध्यक्ष शुक्ल और सचिव शर्मा का भोपाल में सम्मान, सामाजिक सरोकार के प्रकल्प शत-प्रतिशत

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
मेहनत इतनी खामोशी से करो की सफलता शोर मचा दे… इसी कहावत को चरितार्थ करते हुए रोटरी क्लब रतलाम सेंट्रल ने वर्ष 2022-23 में सामाजिक सरोकार के कार्यों को प्रकल्प बतौर शत-प्रतिशत पूरा किया। पूर्व अध्यक्ष मुकेश कुमार शुक्ल और पूर्व सचिव अश्विनी शर्मा का रोटरी क्लब ने बेहतर कार्यों के लिए भोपाल में कार्यक्रम आयोजित कर सम्मान किया।

रोटरी क्लब रतलाम सेंट्रल के पूर्व पदाधिकारियों ने क्षेत्र में शिक्षा,चिकित्सा, रक्तदान, पौधा रोपण, सामाजिक सरोकार से जुड़े विभिन्न प्रकल्पों को बखूबी निभाया। इस तारतम्य में मंडलाध्यक्ष जिनेन्द्र जैन ने पूर्व सचिव शर्मा को आउट स्टैंडिंग सेक्रेट्री एवं पूर्व अध्यक्ष शुक्ल को श्रेष्ठ अध्यक्ष से नवाजा। इस दौरान क्लब को सर्वश्रेष्ठ क्लब का अवॉर्ड भी प्रदान किया गया।  समारोह में रतलाम से वर्तमान अध्यक्ष हीरालाल डांगी, पूर्व सहायक मंडलाध्यक्ष अखिलेश गुप्ता, मिलिंद डांगे, राजेंद्र गादिया भी उपस्थित रहे। पूर्व सचिव शर्मा ने बताया कि क्लब द्वारा विगत वर्ष में मेडिकल बॉक्स, लघु वित्तीय सहायता, वृद्धा आश्रम में चिकित्सा एवं भोजन हेतु फर्नीचर जैसे यूनिक प्रोजेक्ट को मंडल अध्यक्ष जैन ने प्रेरणादायक बताया। साथ ही उन्होंने क्लब के फर्नीचर प्रोजेक्ट, तिरंगा यात्रा, छात्रवृत्ति योजना जैसे प्रकल्पों पर के क्लब को पुरुस्कृत किया। क्लब की उपलब्धि पर संस्थापक अनील झालानी, हरजीत सिंह चावला, राजेश जैन, मनीष तलेरा, सुनील लूनिया , पारस मूणत, अशोक डांगी, रोहित रूनवाल, अभय मेहता आदि ने बधाई दी।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!