रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम जिले के महू-नीमच हाईवे मार्ग पर धौंसवास में गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। यह विरोध प्रदर्शन ग्राम पंचायत धौंसवास में निर्माण कार्य को ध्वस्त करने के बाद हुआ। ग्रामीणों का आरोप है की क्षेत्र के पटवारी द्वारा मनमानी पूर्वक और उनकी अवैध 5 लाख रुपए की मांग पूरी नहीं करने पर कार्रवाई की गई। इधर मामले में रतलाम जिला प्रशासन स्पष्ट किया ग्राम पंचायत धौंसवास में सरकारी नाले को ब्लॉक कर निर्माण किया जा रहा था जिसे गुरुवार सुबह मुहिम के तहत कार्रवाई कर तोड़ा गया।

रतलाम (Ratlam) जिला मुख्यालय के ग्राम धौंसवास में गुरुवार सुबह सरकारी अमला भारी पुलिस सुरक्षा के साथ जेसीबी लेकर धर्मशाला का अवैध अतिक्रमण तोड़ने पहुंचा। आकस्मिक रूप से सुबह शुरू हुई कार्रवाई से समाज के लोगों में हड़कंप के साथ आक्रोश पनप गया और उनके द्वारा महू – नीमच फोरलेन पर चक्काजाम कर जिला और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी मौके पर तनाव की स्थिति के दौरान एसडीओपी किशोर पाटनवाला, नामली थाना प्रभारी गायत्री सोनी, शहर एसडीएम के अलावा तहसीलदार ऋषभ ठाकुर सहित बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात बना रहा। प्रदर्शन में शामिल ग्रामीणों ने करीब 2 घंटे से अधिक समय से फोरलेन को जाम कर बैठे हुए हैं और वह कार्रवाई को गलत बता रहे हैं। समाचार लिखे जाने तक प्रदर्शन जारी है।
Ratlam जिला प्रशासन का पक्ष
ग्राम पंचायत धौंसवास में शासकीय नाले को ब्लॉक करके उस पर निर्माण कार्य किया जा रहा था। इस संबंध में राजस्व और पंचायत विभाग द्वारा संबंधित निर्माण कार्य करने वालों और उपसरपंच को पूर्व में दो बार सूचना जारी की जा चुकी थी, इसके बावजूद कार्य बंद नहीं किए जाने के कारण जिला और पुलिस प्रशासन की संयुक्त वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


