दूसरा फेरबदल जल्द : भोपाल से टीआई वर्मा के आमद देते ही शहर के तीन मुख्य थानों में नए सिरे से होगी पदस्थापना, दीनदयालनगर थाने के कार्यवाहक निरीक्षक राजौरिया का गुना हो सकता ट्रांसफर

Advertisements
Advertisements

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
जिले में नए सिरे से डेढ़ दर्जन थाना और चौकी प्रभारियों की पदस्थापना के बाद अब आमजन में शहर के तीन प्रमुख थानों पर भी नए सिरे से नियुक्ति को लेकर चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है। खास बात यह है कि माणकचौक, स्टेशन रोड और दीनदयालनगर थाने पर फेरबदल की सूची भोपाल लोकायुक्त से ट्रांसफर हुए निरीक्षक राजेंद्र वर्मा के जिला पुलिस कार्यालय पर आमद देने के बाद जारी होगी। इसके पूर्व मुख्यालय से जारी होने वाली तबादला सूची में दीनदयालनगर थाने के कार्यवाहक निरीक्षक दिलीप राजौरिया का गुना ट्रांसफर की संभावना है।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

बता दें कि अर्से से चली आ रही अटकलों के बाद अनंत: एसपी अभिषेक तिवारी ने डेढ़ दर्जन थाना और चौकी प्रभारियों को नए सिरे से पदस्थापना कर विराम लगा दिया है। शिवगढ़ थाना प्रभारी पिंकी आकाश को महिला थाने की जिम्मेदारी सौंपी। शिवगढ़ थाने की कमान हाट की चौकी प्रभारी अमित शर्मा को दी गई। औद्योगिक थाना प्रभारी ओपी सिंह को बिलपांक भेजा, वहीं  इंदौर से स्थानांतरित होकर आए कार्यवाहक निरीक्षक अय्यूब खान को औद्योगिक थाने की कमान सौंपी है। इसी बीच शहर के तीन प्रमुख थाने माणकचौक, स्टेशन रोड और दीनदयालनगर थाने पर नए निरीक्षकों की नियुक्ति अभी पैंडिंग है। विभाग के अनुसार भोपाल  लोकायुक्त से स्थानांतरित टीआई वर्मा इस सप्ताह में जिला पुलिस कार्यालय में आमद देने वाले हैं। सूत्रों के अनुसार स्टेशन रोड के वर्तमान थाना प्रभारी किशोर पाटनवाला को माणकचौक या दीनदयालनगर थाना भेजा जाएगा। स्टेशन रोड थाने पर राजेंद्र वर्मा को कमान सौंपी जा सकती है।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!