27.3 C
Ratlām

खुशखबर : 16 मई से मध्यप्रदेश में दस्तक दे सकता प्री-मानसून, 3 दिन बाद मिल सकती भीषण गर्मी से थोड़ी राहत

नईदिल्ली / रतलाम, वन्देमातरम् न्यूज।
पश्चिम बंगाल में बने साइक्लोन की वजह से 16 मई से मध्य प्रदेश में प्री-मानसून दस्तक दे सकता है। भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने शुक्रवार दोपहर एक राहत वाली खबर दी है। मौसम विभाग ने बताया है कि इस साल मानसून जल्द दस्तक देगा और बारिश भी अच्छी होगी। समय पूर्व प्री-मानसून अलर्ट होने से 25 मई से शुरू होने वाले नवतपा में पिछले वर्षों की तुलना में गर्मी से थोड़ी राहत की संभावना बन गई है। 9 मई को रतलाम में अभी तक का सर्वाधिक 46 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया जा चुका है। शुक्रवार दोपहर अधिकतम तापमान 42 डिग्री से अधिक रहा।
मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक दक्षिण पश्चिम मानसून अंडमान निकोबार द्वीप समूह में 15 मई को पहली मौसमी बारिश कर देगा। हर साल दक्षिण पश्चिम मानसून 19-20 मई तक अंडमान निकोबार द्वीप समूह पहुंचता है। लेकिन इस बार 5 दिन पहले ही पहुंच जाएगा, वहीं 26 मई को मानसून के केरल पहुंचने की संभावना है।
अंडमान सागर में तेज चलेगी हवा
भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि पूर्वानुमानों में लगातार मानसून के समय से पहले केरल में दस्तक देने और उत्तर की तरफ बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। इससे देश के अधिकतर हिस्सों में लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।
16 मई से शुरू हो जाएंगी प्री-मानसून गतिविधि
मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिम बंगाल में बने साइक्लोन की वजह से 16 मई से मध्य प्रदेश में प्री-मानसून दस्तक दे सकता है। इस साल भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम और उज्जैन संभागों में मानसून ज्यादा मेहरबान हो सकता है। जबलपुर और सागर संभाग में यह सामान्य रहेगा। जून में तापमान ज्यादा नहीं रहेगा। गौरतलब है कि केरल से शुरू होकर धीरे-धीरे पूरे देश में मानसून फैल जाता है। दक्षिण पश्चिम मानसून के कारण ही देश में 80 फीसदी बारिश होती है।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!