रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
शुक्रवार शाम से शुरू हुई कार्रवाई अगले दिन शनिवार को भी जारी रही। प्रशासन व पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में आज शहर के हिस्ट्रीशीटर अज्जू शेरानी के निर्माणाधीन बंगले पर पोकलेन व जेसीबी चली। बगैर अनुमति लिए 8 से 10 हजार स्क्वायर फिट जगह पर यह बंगला प्रताप नगर (खाचरौद रोड़) पर बनाया जा रहा था। दोपहर 3 बजे चली कार्रवाई शाम 7 बजे खत्म हुई।

मौके पर पहुंचे कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम व एसपी गौरव तिवारी ने बताया कि जिले में अपराधियों के समस्त अवैध निर्माण हटाये जाएंगे। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार यह कार्रवाई सतत जारी रहेगी जिससे आम आदमी के मन मे कानून पर विश्वास बना रहे। अज्जू शेरानी पर 10 से 12 केस दर्ज है। आगे 7-8 लोगो को चिन्हित किया गया है। शहर में आतंक फैलाने वाले बदमाशों और सटोरियों के अवैध निर्माणों पर इसी प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी।
10 हजार का इनाम घोषित
एसपी ने बताया की शुक्रवार को हरदेवलाला की पिपली क्षेत्र में गोली चलाकर भागे आरोपी अकबर घोसी, अफसार व चिंटू पर 10-10 हजार का इनाम घोषित किया है। तीनो की तलाश की जा रही है। शनिवार को कार्रवाई में एएसपी डॉक्टर इंद्रजीत बाकरवाल, एसडीएम अभिषेक गहलोत, सीएसपी हेमंत चौहान, नगर निगम उपायुक्त विकास सोलंकी सहित भारी संख्या में पुलिस दल मौजूद रहा।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


