18.3 C
Ratlām

कोरोना प्रभावित रेल कर्मचारियों की छुट्टियां होगी स्वीकृत

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन की स्थाई वार्ता तंत्र की बैठक का बुधवार को समापन हुआ। इसमें प्रशासन ने आश्वस्त किया कि कोरोना काल में पॉजिटिव हुए या कंटेंटमेंट जोन में रहने वाले कर्मचारियों की छुट्टियां स्वीकृत होगी। इसके अलावा अन्य मुद्दों और भी प्रशासन की ओर से सहमति प्रदान की गई है।
मंडल प्रवक्ता अशोक तिवारी ने बताया कि कोरोना काल के प्रभावित कर्मचारियों की छुट्टियां तीन दिन में आदेश जारी किए जाएंगे।
मंडल रेल प्रबंधक विनीत गुप्ता एवं अपर मंडल रेल प्रबंधक केके सिन्हा के साथ तीन दिवसीय बैठक यूनियन के मंडल अध्यक्ष एसएस शर्मा एवं मंडल मंत्री मनोहर सिंह बारठ के साथ हुई। इसमें सहायक मंडल मंत्री नरेंद्र सिंह सोलंकी, हरीश चंदवानी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सीमा कौशिक, ह्रदेश पांडे, मंडल कोषाध्यक्ष शैलेश तिवारी, यातायात शाखा सचिव हेमंत मिश्रा, डीजल शेड शाखा सचिव सुनील चतुर्वेदी, सचिन वर्मा, राजेंद्र जादौन, सचिव योगेंद्र सिंह सोलंकी अलावा अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
इन मुद्दों और चर्चा व सहमति

  1. रतलाम स्थित सांस्कृतिक सभागृह के लिए मुख्यालय से एक करोड़ 27 लाख रुपए की स्वीकृति। जल्दी ही निर्माण शुरू हो जाएगा।
  2. उज्जैन सीहोर के मध्य इंजीनियरिंग विभाग द्वारा मकान फंदा एवं अन्य स्टेशन पर बनाए जा रहे थे उसे सीहोर में बनाने की सहमति।
  3. कोरोना कॉल मे जो कर्मचारी पॉजिटिव हुए थे या कंटेनमेंट जोन में थे जिसमें रनिंग स्टाफ एवं अन्य विभागों की छुट्टियां स्वीकृत नहीं हुई है वह शीघ्र ही 3 दिन में स्वीकृत हो जाएगी।
  4. प्लेटफार्म नंबर 7 पर शीघ्र ही स्टाफ पार्किंग बनाकर शीघ्र शुरू कर दिया जाएगा।
  5. एच.आर.एम.एस ऐप में आ रही विसंगतियों के लिए कैंप लगाने की स्वीकृति एवं नेटवर्क समस्या को भी दूर किया जाएगा।
  6. डीजल शेड रतलाम में प्रशासन एवं सुपरवाइजर में असमंजस का माहौल है। इसे अधिकारी एवं सुपरवाइजर को काउंसलिंग कर दूर किया जाएगा।
  7. रतलाम स्थित ई केबिन पर जल्दी ही गैंगकर्मी एवं पॉइंट्स मैन की गुमटी नवीकरण होगा।
  8. रतलाम में अप यार्ड एवं डाउन यार्ड में लाइट का प्रबंध शीघ्र होगा।
  9. रेलवे कॉलोनी बकरा पुलिया स्थित 1671 से 1676 मल्टी में लीकेज का शीघ्र निराकरण होगा।
  10. कर्मचारियों के म्यूच्यूअल ट्रांसफर आवेदन रुके हुए थे। अब अनुमोदित कर दिया गया है।

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!