रतलाम में प्रतिभा का सम्मान : श्री गुरु तेग बहादुर शैक्षणिक विकास समिति ने किया प्रोत्साहित

रतलाम में प्रतिभा का सम्मान : श्री गुरु तेग बहादुर शैक्षणिक विकास समिति ने किया प्रोत्साहित

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। श्री गुरु तेग बहादुर शैक्षणिक विकास समिति द्वारा संचालित श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी व श्री गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं व खिलाड़ियों का बुधवार को प्रोत्साहित कर सम्मान किया। सम्मान समारोह अरविंद मार्ग स्थित खालसा सभागृह में शिक्षाविद डॉ मुरलीधर चांदनीवाला के आतिथ्य में हुआ। 

कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथि डॉ मुरलीधर चांदनीवाला ,समिति अध्यक्ष सरदार गुरनाम सिंह, सचिव अजीत छाबड़ा, देवेंद्र वाधवा, प्राचार्य डॉ रेखा शास्त्री ,मेघा वैष्णव ने मां सरस्वती व गुरु तेग बहादुर जी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलन किया। अतिथि डॉ मुरलीधर चांदनी वाला का स्वागत समिति अध्यक्ष और सदस्यों ने किया। शबद कीर्तन प्रीत कौर ने और मां सरस्वती की वंदना नीलिमा चौधरी व रुचि चौहान ने प्रस्तुत की। बच्चों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. चांदनीवाला ने कहा कि उपलब्धि हासिल करने के लिए व्यक्ति को मन में  कृतज्ञता का भाव रखना चाहिए यदि आप झुकेंगे तो ही आपकी पीठ पर किसी का आशीर्वाद मिल पाएगा, यदि जीवन में सुख भोगना है तो व्यक्ति को अपने माता-पिता व शिक्षकों के प्रति कृतज्ञ  भाव रखना चाहिए तथा उन्हें कभी नहीं भूलना चाहिए   उन्होंने कहा कि युवा वह है जो भविष्य में छलांग लगा सके ,उन्होंने कहा कि हर विद्यार्थी को सच बोलना चाहिए धर्म करना चाहिए तथा पढ़ाई में प्रमाद नहीं करना चाहिए । जिस व्यक्ति के हृदय में शिक्षक व माता-पिता का आशीर्वाद विराजमान रहता है उन्हें किसी मंदिर जाने की आवश्यकता नहीं होती है। समिति अध्यक्ष सिंह ने कहा कि संस्था द्वारा संचालित विद्यालयों में शिक्षा के साथ-साथ संस्कार भी दिए जाते हैं अगर कोई व्यक्ति शिक्षित है किंतु उसमें संस्कार नहीं है तो उसकी शिक्षा बेकार हो जाती है । इस अवसर पर अतिथियों ने विद्यालय के टॉपर पलक मूणत, गरिमा सोमानी, शेख सकीना ,धरा महेश्वरी, हिमांशु कटारिया, रिया बागरेचा, मनस्वी गोयल, बेस्ट स्पोर्ट्समेन विवेक यादव व नमन तलोदिया सहित 210 से अधिक विद्यार्थियों को मेडल, शील्ड व प्रमाण पत्र देकर अतिथियों ने सम्मानित किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को समिति संस्थापक स्व सरदार राजेंद्र सिंह स्मृति, पूर्व अध्यक्ष स्व सरदार हरदयाल सिंह वाधवा स्मृति, स्व मेलाराम छाबड़ा स्मृति, स्व सुरजीत मिनोचा स्मृति, स्व दर्शनसिंह गुरु दत्ता स्मृति व प्रकाश कौर अजमानी स्मृति ट्रॉफी व शील्ड भी प्रदान की गई। डॉ चांदनी वाला का समिति की ओर से शाल श्रीफल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया कार्यक्रम में जसपाल सिंह बग्गा, कुलवंत सिंह सग्गू, गुरजीत गांधी, गगनदीप डंग, वनदीप विनोचा, अमरपाल वाधवा सहित समिति सदस्य विद्यार्थी व उनके पालक मौजूद थे ।संचालन किंशुक वाधवा व आभार प्रदर्शन अजीत छाबड़ा ने माना। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!