राज्यपाल के हाथों मिला सम्मान : मध्य प्रदेश के सैलाना विधानसभा में  सर्वाधिक मतदान पर सैलाना एसडीएम भोपाल में सम्मानित

राज्यपाल के हाथों मिला सम्मान :  मध्य प्रदेश के सैलाना विधानसभा में  सर्वाधिक मतदान पर सैलाना एसडीएम भोपाल में सम्मानित

Advertisements
Advertisements

– प्रदेश में सर्वाधिक सैलाना में 90.10 फीसद मतदान होने पर चुनाव आयोग ने जैन को पुरस्कृत करने की घोषणा की थी

भोपाल, वंदेमातरम् न्यूज।  मध्य प्रदेश चुनाव- 2023 में सर्वाधिक मतदान सैलाना विधानसभा में दर्ज होने पर गुरुवार को रिटर्निंग अधिकारी और एसडीएम मनीष कुमार जैन भोपाल में राज्यपाल मंगुभाई पटेल के हाथों सम्मानित हुए। यह सम्मान एसडीएम जैन को प्रदेश की अन्य विधानसभा की तुलना में रिकार्ड मतदान 90.10 फीसद होने पर दिया गया है। सैलाना विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी और एसडीएम जैन को सम्मानित करने के दौरान चुनाव आयोग के प्रमुख अधिकारी भी मंचासीन थे। 

Advertisements
Advertisements
Advertisements

गुरुवार को राजधानी भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कंवेंशन सेंटर में राज्यपाल मंगुभाई पटेल के आतिथ्य में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारी मनीष कुमार जैन ने अपनी कार्य क्षमता से सैलाना विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा मतदान कराया था। उन्होंने मध्य प्रदेश में सैलाना को मतदान के प्रतिशत में नंबर वन लाने का प्रयास किया और इसमें सफलता भी हासिल की। इस उपलब्धि के लिए राज्यपाल पटेल ने एसडीएम जैन को सम्मानित किया। इसके पूर्व भी सैलाना एसडीएम जैन को कई वरिष्ठ अधिकारी भी सम्मानित कर चुके हैं। कार्यक्रम में राज्य निर्वाचन आयुक्त बीपी सिंह, भारत निर्वाचन आयोग के पूर्व मुख्य निर्वाचन आयुक्त ओपी रावत, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी  अनुपम राजन, कमिश्नर भोपाल डॉ. पवन शर्मा, स्टेट आईकॉन राजीव वर्मा और गोविंद नामदेव प्रमुख रूप से मंच पर शामिल थे

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!