21.6 C
Ratlām

आजादी का अमृत महोत्‍सव : रक्‍तदाताओं का सम्‍मान कर सौंपा तिरंगा

– जिला पंचायत सीईओ के मुख्य आतिथ्य गरिमामय आयोजन

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
आजादी के अमृत महोत्‍सव में रतलाम जिला चिकित्‍सालय के फीवर क्लिनिक पर कार्यक्रम आयोजित कर रक्‍तदाताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम जिला पंचायत मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) अमन वैष्‍णव के मुख्य आतिथ्य में हुआ। विशेष रूप से प्रभारी सीएमएचओ डॉ. आनंद चंदेलकर , आरएमओ डॉ. प्रणव मोदी , एमआर एसोसिएशन अध्यक्ष अश्विनी शर्मा एवं रक्‍तदाता मित्र  दिलीप भंसाली आदि मौजूद थे।

IMG 20230813 WA0005

कार्यक्रम में जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी वैष्णव ने रक्‍तदाताओं का पुष्‍पमाला से स्‍वागत किया एवं हर घर तिरंगा लगाने की अपील की। उन्होंने बताया हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य देशवासियों को अपने घर पर राष्‍ट्रीयध्‍वज लगाने हेतु प्रेरित करना , जनसामान्‍य में देशभक्ति की भावना जागृत करना तथा राष्‍ट्रीय ध्‍वज के बारे में जनजागृति उत्‍पन्‍न करना है। इस दौरान 250 से अधिक तिरंगे झंडे प्रदान किए गए । सीईओ वैष्णव ने कहा कि रक्‍तदान एक पावन कार्य है, इसमें सहभागी होने वाले सभी रक्‍तमित्र बधाई के पात्र हैं । राष्‍ट्रीय ध्‍वज राष्‍ट्रप्रेम और देशभक्ति का प्रतीक है इसे प्रत्‍येक देशवासी को लगाकर समाज में देशप्रेम के लिए सकारात्‍मक वातातरण बनाया जाना चाहिए। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी वैष्णव ने जिला अस्‍पताल में ब्‍ल्‍ड बैंक के संचालन हेतु प्रत्‍येक प्रकार की सहायता उपलब्‍ध कराने की बात कही। कार्यक्रम में प्रभारी सीएमएचओ डॉ. चंदेलकर ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान में विभागीय लागों के साथ साथ सामाजिक संस्‍थाओं के लोगों  को भी सहभागी बनाया जाना अभिनव पहल है। उन्होंने रक्‍तदाताओं का सम्‍मान कर आभार जताया। कार्यक्रम में रमेश सोलंकी , जयप्रकाश सिंह चौहान , महाकाल समाजसेवा समिति सदस्‍य  सहित विभिन्‍न रक्‍तदाता समूहों के प्रतिनिधि एवं आमजन उपस्थित थे। संचालन अश्विनी शर्मा ने किया एवं आभार डॉ. प्रणव मोदी ने माना ।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!