21.6 C
Ratlām

बड़ी घटना टली : रतलाम में आधी रात पति-पत्नी का विवाद, चरित्र शंका में पति ने पत्नी को मारी गोली

– क्षेत्र में मचा हड़कंप, पुलिसकर्मियों की सूझबूझ से बड़ी घटना टली

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
मध्यप्रदेश के रतलाम में बीती रात पति-पत्नी के आपसी विवाद ने बड़ा रूप ले लिया। करीब दो घंटे से अधिक समय तक क्षेत्र में सनसनी फैली रही। पुलिसकर्मियों की समझाइश से पूर्व आरोपी पति ने पत्नी को गोली मार दी थी और खुद आत्महत्या का प्रयास कर रहा था। पुलिसकर्मियों ने आक्रोशित पति से अच्छे से चर्चा कर पहले उसे शांत किया फिर घायल पत्नी और आरोपी पति को बंद कमरे से बाहर निकाला।

स्टेशन रोड थाना क्षेत्र अंतर्गत गीता मंदिर रोड पर सोमवार रात 11.30 धर्मेंद्र सिसोदिया ने पत्नी से चरित्र शंका में विवाद शुरू किया। इसके बाद जाली के पोर्च के अंदर बने कमरे में पत्नी को कैद कर उसके पेट में गोली मार दी। आरोपी ने करीब 4 राउंड गोली चलाई है।

क्षेत्रवासियों की सूचना पर मौके पर सूचना संकलनकर्ता प्रधान आरक्षक मनीष यादव और प्रधान आरक्षक योगेंद्र जादौन, आरक्षक अर्जुन सिंह, अभिषेक जोशी एवं पवन कुमार पहुंचे। आक्रोशित आरोपी धर्मेंद्र सिसोदिया कमरे में कैद पत्नी और फिर खुद को गोली मारने की जिद पर अड़ा रहा।

इस दौरान पुलिसकर्मियों ने सबसे पहले आरोपी धर्मेंद्र सिसोदिया को बातों में लगाया। उसके हाथ से हथियार को दूर फिंकवाने के बाद दरबाजा खुलवाकर शांति से बात कर हिरासत में लेकर थाने पहुंचे। बिस्तर में घायल पत्नी को भी बाहर निकाल उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने आरोपी पति धर्मेंद्र सिसोदिया के खिलाफ जानलेवा हमला सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

IMG 20230815 081052



Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!