24.4 C
Ratlām

उठी आवाज : 31 अगस्त की समय सीमा में नहीं हुई नियुक्ति तो 3 सितंबर से भोपाल में धरना-प्रदर्शन 

– भर्ती परीक्षा में चयनित पटवारी लामबंद, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। 
पटवारी भर्ती परीक्षा में चयनित उम्मीद्वार अब मुख्यमंत्री द्वारा घोषित जांच की धीमी चाल से लामबंद होने लगे हैं। प्रदेश स्तर पर चयनित उम्मीद्वारों ने मोर्चा खोल दिया है।  इसी कड़ी में शनिवार को रतलाम जिले से परीक्षा में चयनित 108 अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। लामबंद अभ्यर्थियों ने 31 अगस्त तक नियुक्ति नहीं मिलने पर 3 सितंबर से भोपाल में अनिश्चित कालीन धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी है। 

कलेक्टोरेट में शनिवार को एसडीएम एसके पांडेय को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी के नाम हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन सौंपा गया। इसके पूर्व भर्ती परीक्षा में चयनित उम्मीद्वारों ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर नियुक्ति की मांग को लेकर अपना अधिकार मांगा। मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप चयनित उम्मीद्वार सहित परिवारजन जांच आयोग की 31 अगस्त-2023 को सौंपी जाने वाली रिपोर्ट के लिए बहुप्रतिक्षित हैं। समय सीमा में जांच आयोग की रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं होने से चयनित उम्मीद्वारों को नियुक्ति नहीं मिल सकेगी।

इसके लिए जल्द से जल्द जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करवाने के साथ नियुक्ति पत्र सौंपने की मांग उठने लगी है। चयनित उम्मीद्वाारों ने चेतावनी दी है कि समय बीतने के तीन दिन बाद भी उन्हें नियुक्ति नहीं मिली तो प्रदेशभर में चयनित 8 हजार 600 उम्मीद्वार भोपाल में 3 सितंबर से अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन के लिए मजबूर होंगे। 


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!