रतलाम के जावरा एसडीएम को हटाया : सीएम डॉ. यादव ने कहा कि सुशासन हमारा मूल मंत्र, अशोभनीय व्यवहार नहीं किया जाएगा बर्दाश्त

रतलाम के जावरा एसडीएम को हटाया : सीएम डॉ. यादव ने कहा कि सुशासन हमारा मूल मंत्र, अशोभनीय व्यवहार नहीं किया जाएगा बर्दाश्त

Advertisements
Advertisements

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।  किसानों के मुआवजा मांगने पर उन्हे गलियां देकर सोशल मीडिया पर छाए जावरा एसडीएम अनिल भाना को जिला मुख्‍यालय अटैच कर दिया गया है। मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खुद इस बात की जानकारी सोशल मीडिया  (एक्‍स हैंडल) पर दी है।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

मुख्‍यमंत्री ने एक्‍स हैंडल पर पोस्‍ट किया कि रतलाम जिले के जावरा एसडीएम द्वारा ग्रामीणों से अभद्रता का कृत्य, दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। मेरे निर्देश पर एसडीएम को जिला मुख्यालय अटैच कर दिया गया है। डॉ मोहन यादव ने कहा कि सुशासन हमारा मूल मंत्र हैं. मध्यप्रदेश में नागरिकों से इस तरह का अशोभनीय व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उल्‍लेखनीय है कि रतलाम- नीमच रेल लाइन पर ग्राम बडायला चौरासी के समीप किए जा रहे हैं कार्य के दौरान किसानों व ग्रामीणों ने अधिक मुआवजा देने और अंडरपास बनाने की मांग को लेकर रेलवे का काम रोक दिया था । इसके बाद जावरा एसडीएम भाना दल के साथ मौके पर पहुंचे थे।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

बताया जाता है कि इस दौरान किसानों और एसडीएम के बीच विवाद की स्थिति बन गई थी और बात गाली गलौज तक पहुंच गई थी। एसडीएम पर आरोप है कि उन्होंने ग्रामीणों के साथ गाली गलौज की। किसी ने इसका वीडियो बना लिया जो इंटरनेट पर तेजी से बहुप्रसारित कर दिया।

किसानों के अनुसार वायरल वीडियो में एसडीएम गालियां देते हुए सुनाई दे रहे हैं। किसान उनसे कह रहे हैं साहब, गलत शब्द मत कहो। प्यार-मोहब्बत से बात करिए। एसडीएम कहते हैं कि उनसे तमीज से रहना। मुझे जानते नहीं हो।’ एक किसान से जावरा एसडीएम ने किसान से यह तक कहा, ‘समझ नहीं आएगा, कहां जाएगा।’ जमीन तो ले लेंगे।

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!