26.1 C
Ratlām

रतलाम जिले के सैलाना में फिर तेंदुए का आतंक : देवरुंडा के बाद अब बेडदा क्षेत्र में गोवंश को बनाया शिकार

रतलाम जिले के सैलाना में फिर तेंदुए का आतंक : देवरुंडा के बाद अब बेडदा क्षेत्र में गोवंश को बनाया शिकार

– ग्रामीणों में दहशत और घरों में कैद, बोले कि कुछ दिनों से सुनाई दे रही तेंदुए की दहाड़

सैलाना, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम जिला मुख्यालय के सैलाना क्षेत्र में एक बार फिर तेंदुए के आतंक ने ग्रामीणों को भयभीत कर दिया है। सैलाना के ग्राम देवरुंडा के ठीक 8 माह बाद बीती रात ग्राम बेड़दा क्षेत्र (जाम्बुड़िया ) में तेंदुए ने घर में बंधे 2 वर्षीय गोवंश को अपना शिकार बनाया। इसके पूर्व ग्राम देवरुंडा के अलावा तेंदुआ बोदीना में एक घर में घुसा था और सरवन थाना अंतर्गत कुएं में तेंदुआ गिरा था। फॉरेस्ट की टीम ने उक्त दोनों स्थानों पर रेस्क्यू कर तेंदुए को पकड़कर अन्य वन्य परिक्षेत्र में छोड़ा था। इसके बाद भी निरंतर तेंदुए के आतंक से अब ग्रामीणों में दहशत का माहौल निर्मित हो चुका है और वह सुरक्षा की दृष्टि से घरों में कैद हैं।

सैलाना वन परिक्षेत्र मे एक बार फिर तेन्दुए ने पशु का शिकार किया है। इससे क्षेत्रवासी पुनः दहशत मे है। बोरदा बीट क्षेत्र के बेड़दा जाम्बुड़िया गांव मे शनिवार रात को ईश्वर पिता खुमजी निनामा के घर के अंदर बंधे गाय के दो वर्षीय बछड़े को  तेंदुए ने बाहर निकाल कर मार दिया। ग्राम वासियों ने वंदेमातरम् न्यूज से चर्चा कर बताया कि यह शिकार तेंदुए ने ही किया है। क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से तेंदुए की गर्जना (दहाड़ ) सुनाई दे रही है ।क्षेत्रीय फारेस्ट गार्ड रवी शर्मा ने बताया की  घटना की जानकारी मिलते ही रविवार सुबह साढ़े आठ बजे घटना स्थल पर पहुंच गए थे। मौके पर घटना का पंचनामा बनाया है। जंगली जानवर ने घटना को अंजाम घर से सटे बीड व कपास खेत में किया है। जिससे फुट मार्क की जानकारी नहीं हो पाई । वरिष्ठ कार्यालय से जांच रिपोर्ट आने पर ही तेन्दुए अथवा लक्कड़ बघा किस जानवर ने शिकार किया इसकी पुष्टि होगी। सूचना के बाद मौके पर पशु चिकित्सक दल भी उपस्थित था। रेंजर सीमा सिंह ने वंदेमातरम् न्यूज को बताया कि गोवंश पर जंगली जानवर के हमले की जानकारी पर विभागीय अमले ने पंचनामा बनाया है। जांच रिपोर्ट के बाद शिकारी जानवर की पुष्टि हो सकेगी। एहतियात तौर पर ग्रामीणों को अलर्ट किया है। फॉरेस्ट टीम भी क्षेत्र में सर्चिंग कर रही है।

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!