– जमीन डायवर्शन के बदले रिश्वत लेते पकड़ा गया पटवारी
रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम जिले के जावरा में बुधवार को लोकायुक्त उज्जैन की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पटवारी प्रवीण जैन को 6 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा। आरोपी पटवारी, जावरा ब्लॉक के खेड़ाखेड़ी ग्राम पंचायत के अंतर्गत हल्का बामनखेड़ी में पदस्थ है।
जानकारी के अनुसार, श्यामु बाई नामक महिला ने उक्त ग्राम में एक प्लॉट खरीदा था और वह जमीन का डायवर्शन कराना चाहती थी। इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए पटवारी प्रवीण जैन ने महिला से 6 हजार रुपए की मांग की। महिला ने इस रिश्वत की शिकायत उज्जैन लोकायुक्त कार्यालय में की, जिसके बाद टीम ने बुधवार दोपहर लगभग 2:15 बजे पटवारी के कार्यालय जो पुरानी कोर्ट के पास स्थित है में जाल बिछाया। लोकायुक्त टीम ने महिला को पहले से तय राशि देकर भेजा, और जैसे ही पटवारी ने रुपए लिए टीम ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। समाचार लिखे जाने तक लोकायुक्त की कार्रवाई जारी थी। इस ट्रैप ऑपरेशन में लोकायुक्त डीएसपी दिनेशचंद्र वर्मा के नेतृत्व में इंस्पेक्टर राजेंद्र वर्मा, कॉन्स्टेबल अनिल अटोलिया, शिवकुमार शर्मा, हितेश ललावत और नेहा शर्मा शामिल रहे।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


