18.8 C
Ratlām

Maha Shivaratri : 251 यजमान एक साथ करेंगे Ratlam में महारुद्राभिषेक

- 12 ज्योतिर्लिंग एवं एक दिव्य शिवलिंग के आमजन कर सकेंगे अभिषेक

Maharudrabhishek in Ratlam on Mahashivratri

Ratlam, वंदेमातरम् न्यूज। महाशिवरात्रि (Maha Shivaratri) के पावन पर्व पर सनातन सोशल ग्रुप  द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी संत महात्माओं के सानिध्य में महाकाल महारुद्राभिषेक का भव्य आयोजन किया जा रहा है। आयोजन में 251 यजमान एक साथ बाबा महाकाल का महारुद्राभिषेक करेंगे। कार्यक्रम में विशेष रूप से 12 ज्योतिर्लिंग एवं एक दिव्य शिवलिंग के अभिषेक के साथ दर्शन आमजन कर सकेंगे।

merge1 1740475007

Ratlam में सनातन सोशल ग्रुप संयोजक मुन्नालाल शर्मा और अध्यक्ष अनिल पुरोहित (एपी) ने बताया 15 फरवरी-2026 (रविवार) महाशिवरात्रि (Maha Shivaratri) के पावन पर्व पर भगवान श्री महाकाल बाबा का महारुद्राभिषेक की तैयारियां की जा रही है। सनातन सोशल ग्रुप द्वारा संत-महात्माओं के सानिध्य में धर्मनिष्ठ, जागरुक, समर्पित बंधुओं, मातृशक्ति के स्नेह सहयोग से एवं विद्वान आचार्यों की उपस्थिति में 251 धर्मनिष्ठ सपत्निक यजमान द्वारा 15 फरवरी-2026 (रविवार) महाशिवरात्रि (Maha Shivaratri) के पावन पर्व पर सुबह 10.00 बजे से सत्यम् शिवम् सुन्दरम् महारुद्राभिषेक का ऐतिहासिक स्वरूप में विशाल आयोजन श्री कालिका माता मंदिर मेला प्रांगण में किया जाएगा। विद्वान भूदेवों के द्वारा महारुद्राभिषेक कराया जाएगा। अभिषेक में हिस्सा लेने वाले श्रद्धालुजन के रतलाम (Ratlam) शहर में अलग-अलग स्थानों पर पंजीयन किए जाएंगे। श्रद्धालुजन पावर हाउस रोड स्थित पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा का निवास स्थान, थावरिया बाजार चौराहा स्थित गोपाल शर्माजी (टेलर्स), चांदनी चौक स्थित अनिल पुरोहित की एपी ज्वेलर्स, चांदनी चौक स्थित नीलेश सोनी, राममंदिर मार्ग स्थित बजरंग पुरोहित के श्रीलाल टेंट हाउस और दिलीप नगर स्थित रमेश पांचाल के यहां पर अभिषेक के लिए अपने-अपने पंजीयन करवा सकते हैं। सनातन सोशल ग्रुप संरक्षक और भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय सहित पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा, बजरंग पुरोहित, मनोहर पोरवाल, प्रवीण सोनी, राजेश माहेश्वरी, संदीप व्यास, कैलाश झालानी, राजेश दवे, प्रभु राठौड़, अशोक पंड्या, पवन सोमानी, दिनेश पटेल, महेंद्र भट्ट,  शैलेंद्र तिवारी, शांतिलाल शर्मा, बद्रीलाल परिहार, राजेंद्र पाटीदार, सचिव रवि पंवार, विशाल जायसवाल, नरेंद्र बाहेती, पप्पू माहेश्वरी, वीरेंद्र अग्रवाल, विशाल अग्रवाल, हितेश कामरेड, मंगल लोढ़ा, गोपाल शर्मा, रामचंद्र डोई, शांतिलाल गवली, जितेंद्र ठन्ना, रमेश पांचाल, नरेंद्र श्रेष्ठ, चिराग असरानी, योगेश सोनी, संजय कुमावत, चेतन सोनी, प्रभु सोलंकी, राखी व्यास,  दिव्या शर्मा, पूजा वोरा, प्रीति सोलंकी, पूजा शर्मा, शीतल पांचाल, सोनू  नेका, चेतना पाटीदार, आशा भाटी, शीतल चौहान, राजश्री राठौर, भावना गुर्जर, पदमा उपाध्याय, सीमा अग्रवाल, भारती पाटीदार, नीना नीरंजनी, ज्योति सोनी, प्रीति गोयल, ममता परिहार, ज्योति सोलंकी, टीना सोलंकी, विजया चौहान, मीना सोलंकी आदि ने धर्मनिष्ठ श्रद्धालुजनों से महाकाल बाबा के महारूद्राभिषेक में शामिल होने का आह्वान किया है।  


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!