रतलाम में मंत्री काश्यप ने कहा : पीएम कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस युवाओं को करियर के लिए देगा विश्व स्तरीय अध्ययन सुविधा  

रतलाम में मंत्री काश्यप ने कहा : पीएम कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस युवाओं को करियर के लिए देगा विश्व स्तरीय अध्ययन सुविधा

– रतलाम में पीएम कॉलेज आफ एक्सीलेंस का मंत्री काश्यप और जावरा विधायक के आतिथ्य में शुभारंभ

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। पीएम कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की महत्वाकांक्षी संकल्पना का साकार रूप है। जो विद्यार्थियों को करियर के लिए विश्व स्तरीय अध्ययन सुविधा प्रदान करेगा। यह बात प्रदेश के सूक्ष्म लघु मध्यम उद्यम मंत्री चैतन्य काश्यप ने रतलाम में पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कही। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पांडे ने की।  विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदीप उपाध्याय, निगम अध्यक्ष  मनीषा शर्मा, महाविद्यालय जन भागीदारी समिति अध्यक्ष विनोद करमचंदानी उपस्थित रहे। 

PM COLLAGE OF EXELANCE 82

रविवार को कला एवं विज्ञान महाविद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री काश्यप ने कहा कि कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस में विद्यार्थियों को भविष्य का ध्यान में रखते हुए गुणवत्ता युक्त शिक्षा की सुविधा दी जाएगी। वर्तमान समय की जरूरत के अनुसार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस डाटा साइंस जैसे आधुनिक पाठ्यक्रमों की सुविधा विद्यार्थियों को मिलेगी  इस कॉलेज के लिए अतिरिक्त आवश्यकता की स्थिति में जरूरी अधोसंरचना निर्मित की जाएगी। अभी कला एवं विज्ञान महाविद्यालय परिसर में कई निर्माण कार्य संचालित है। कॉलेज परिसर में बुनियादी सुविधाओं तथा अधोसंरचनात्मक भवनो का निर्माण मुख्यमंत्री डॉ. यादव की देन हैआगे आवश्यकता पड़ने पर एक बड़े हाल का निर्माण विद्यार्थियों की सुविधा के लिए कराया जाएगा, इसके लिए जन भागीदारी या विधायक निधि का भी उपयोग किया जाएगा। मंत्री काश्यप ने शासन द्वारा लागू नवीन शिक्षा नीति की चर्चा करते हुए कहा कि यह एक क्रांतिकारी सोच है। इससे विद्यार्थी गुणवत्ता युक्त शिक्षा के साथ अपने भविष्य के लिए आत्मनिर्भरता प्राप्त कर सकेंगे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पांडे ने कहा कि वर्तमान युग आधुनिक शिक्षा का युग है। शासन द्वारा उत्कृष्ट एवं आधुनिक शिक्षा के लिए दायित्व का निर्वहन करते हुए पीएम कॉलेज आफ एक्सीलेंस की सौगात दी गई है। वर्तमान समय की चुनौतियो में हमारे देश के युवाओं द्वारा संभावनाओ को ढूंढकर मिले अवसरों का उपयोग करके अपने लक्ष्य की प्राप्ति का कार्य किया जा रहा है। इसमें हमारे जिले के विद्यार्थी भी पीछे नहीं है। डॉ पांडे ने कहा कि रतलाम जिला विकास और नवाचारों के साथ नीत नए आयामो को स्पर्श कर रहा है। जिले को कैबिनेट मंत्री काश्यप का सशक्त नेतृत्व प्राप्त हुआ है। जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने अपने संबोधन में कहा कि रतलाम कॉलेज में निरंतर विकास तथा विद्यार्थियों को सुविधा मिल रही है। पीएम कॉलेज आफ एक्सीलेंस से जिले के विद्यार्थियों को आधुनिक नवीन विषयों के अध्ययन की सुविधा मिलेगी, उन्हें अध्ययन हेतु बाहर नहीं जाना पड़ेगा। निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा ने अपने उद्बोधन में पीएम कॉलेज आफ एक्सीलेंस की सौगात पर  बधाई दी साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार व्यक्त किया। महाविद्यालय जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष विनोद करमचंदानी ने अपने उद्बोधन में कला एवं विज्ञान महाविद्यालय में किये जा रहे निर्माण कार्यों की जानकारी दी। प्रारंभ में महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. वाय के मिश्रा ने पीएम कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा ब्रोशर विमोचन किया गया। प्रतीकात्मक रूप से दो विद्यार्थी प्राची परिहार तथा नागेश्वर वर्मा को परिचय पत्र प्रदान किए गए।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!