21 C
Ratlām

कायाकल्प : जन कल्याणकारी कार्यों को उतारा है धरातल पर, विधायक काश्यप ने कही बात, पढ़े विस्तृत खबर

–  महानगर की तर्ज पर सड़कों का किया जा रहा निर्माण – महापौर पटेल
रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। 
कायाकल्प योजना के तहत 10 करोड़ की लागत से नगर की विभिन्न सड़कों का निर्माण होगा। 15 करोड़ की लागत से शहर के विभिन्न आंतरिक मार्गों का नव निर्माण होगा। भाजपा ने जन कल्याणकारी कार्यों को धरातल पर उतारा है। यह आयोजन समाज के बीच अपनी बात रखने के लिए है। भाजपा काम में विश्वास रखती है।

यह बात विधायक चेतन्य काश्यप ने कायाकल्प योजना के तहत वार्ड क्रमांक 1, 3, 9 एवं 45 में 1 करोड़ 56 लाख रुपए से अधिक की लागत से सड़कों के ल निर्माण कार्य के भूमि पूजन पर कही। इस दौरान लाडली बहना योजना के स्वीकृति पत्र भी बहनों को वितरित किए गए। महापौर प्रहलाद पटेल ने कहा कि विधायक काश्यप के नेतृत्व में विकास की अविरल गंगा बह रही है जो अनवरत् जारी है। बीते एक सप्ताह के दौरान लगातार कायाकल्प योजना के तहत निर्माण कार्यों का भूमि पूजन करते आ रहे हैं। इसका एक ही उद्देश्य है कि नगर सुंदर हो, नागरिकों को सुविधाएं और रोजगार मिले। रतलाम स्मार्ट नगर बने। रतलाम में महानगर की तर्ज पर शहर में सड़कों का निर्माण किया जा रहा है। अवैध कॉलोनियों में विकास कार्य किए जाएंगे। आने वाले समय में रतलाम की दशा और दिशा बदल देंगे। रतलाम से होकर गुजर रहे एटलेन के समीप विधायक काश्यप के प्रयासों से विशेष निवेश क्षेत्र की नींव रखी जा चुकी है।
नगर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा ने कहा कि 10 वर्ष पहले हमने कल्पना भी नहीं की थी कि इस तेजी से रतलाम नगर में विकास कार्य होंगे। यह सब विधायक काश्यप की विकासवादी सोच का ही परिणाम है कि हमारा रतलाम अब महानगर का स्वरूप लेने लगा है। कार्यक्रम के दौरन वार्ड क्रमांक 1 गांधी नगर में राधाकृष्ण मंदिर से मीराकुटी तक 25 लाख की लागत से सीसी रोड, वार्ड क्रमांक 3 बीमा अस्पताल से जवाहर नगर मुक्तिधाम तक 50.46 लाख की लागत से सड़क डामरीकरण, वार्ड क्रमांक 45 में गौशाला उद्यान से तोपखाना तक 57.19 लाख की लागत से सड़क डामरीकरण एवं वार्ड क्रमांक 9 में सैलाना रोड मुख्य मार्ग से नरीमन पांईट कॉलोनी तक 24.08 की लागत से सड़क डामरीकरण कार्य का भूमि पूजन किया गया।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!