रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। जोधपुर में दो दिवसीय आयोजित लायंस क्लब इंटरनेशनल की मल्टीपल कॉन्फ्रेंस में रतलाम का नाम गौरव से ऊँचा हुआ। लायंस क्लब रतलाम समर्पण की सक्रिय सदस्य यास्मीन शैरानी को पर्यावरण संरक्षण और मानव सेवा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए इंटरनेशनल लेवल पर प्रथम और द्वितीय पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान लायंस क्लब इंटरनेशनल मल्टीपल के कुलभूषण मित्तल द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर लायंस डिस्ट्रिक्ट के गवर्नर लायन योगेंद्र रुनवाल भी उपस्थित रहे। सम्मेलन में रतलाम से सुलोचना शर्मा, वीणा छाजेण, एहतेशाम अंसारी, मूवी नागोरी, प्रीति सोलंकी और अनीता झालिवाल सहित अन्य सदस्यों को भी उनके उल्लेखनीय सामाजिक कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। सम्मेलन में रतलाम की सहभागिता और उपलब्धियों ने यह सिद्ध किया कि शहर में सेवा और समाजकल्याण की दिशा में प्रभावी और प्रेरणादायी कार्य हो रहे हैं।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


