जोधपुर में लायंस क्लब की मल्टीपल कॉन्फ्रेंस : रतलाम की लायन यास्मीन शैरानी को अंतरराष्ट्रीय सम्मान

जोधपुर में लायंस क्लब की मल्टीपल कॉन्फ्रेंस : रतलाम की लायन यास्मीन शैरानी को अंतरराष्ट्रीय सम्मान

Advertisements
Advertisements

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। जोधपुर में दो दिवसीय आयोजित लायंस क्लब इंटरनेशनल की मल्टीपल कॉन्फ्रेंस में रतलाम का नाम गौरव से ऊँचा हुआ। लायंस क्लब रतलाम समर्पण की सक्रिय सदस्य यास्मीन शैरानी को पर्यावरण संरक्षण और मानव सेवा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए इंटरनेशनल लेवल पर प्रथम और द्वितीय पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

यह सम्मान लायंस क्लब इंटरनेशनल मल्टीपल के कुलभूषण मित्तल द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर लायंस डिस्ट्रिक्ट के गवर्नर लायन योगेंद्र रुनवाल भी उपस्थित रहे। सम्मेलन में रतलाम से सुलोचना शर्मा, वीणा छाजेण, एहतेशाम अंसारी,  मूवी नागोरी, प्रीति सोलंकी और अनीता झालिवाल सहित अन्य सदस्यों को भी उनके उल्लेखनीय सामाजिक कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। सम्मेलन में रतलाम की सहभागिता और उपलब्धियों ने यह सिद्ध किया कि शहर में सेवा और समाजकल्याण की दिशा में प्रभावी और प्रेरणादायी कार्य हो रहे हैं।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!