Ratlam : मित्रता दिवस पर निखिल बोरीवाल मित्र मंडल ने लगाया रक्तदान शिविर, 15 यूनिट रक्त संग्रहित

- लगातार चौथे वर्ष हुआ आयोजन, जनप्रतिनिधियों व समाजजनों ने बढ़ाया उत्साह

Advertisements
Advertisements
Blood donation camp in Ratlam

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। मध्यप्रदेश के रतलाम (Ratlam) में मित्रता दिवस के अवसर पर निखिल बोरीवाल मित्र मंडल द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी रक्तदान शिविर का आयोजन किया। मंडल द्वारा लगातार चौथे वर्ष आयोजित इस सामाजिक अभियान में 15 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया, जिसे जरूरतमंद मरीजों के उपचार के लिए ब्लड बैंक को उपलब्ध कराया गया।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

शिविर का उद्देश्य मित्रता दिवस को केवल उत्सव तक सीमित न रखकर मानव सेवा और सामाजिक सरोकार से जोड़ना रहा। रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर रक्तदान किया तथा लोगों को भी नियमित रक्तदान के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रवीण सोनी एवं गोविंद काकानी, पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा, पूर्व जिला महामंत्री निर्मल कटारिया, मंडल अध्यक्ष आदित्य डागा, महामंत्री भूपेंद्र कावड़िया, एल्डरमेन पूजा बोहरा, पार्षद परमानंद योगी, विपिन श्रीमाल, नितेश सोनी, गौरव त्रिपाठी, श्रीकांत, सोनू चौहान, तनय जैन, राहुल बोहरा, लखन चंदेल, पंकज बागड़ी, लक्ष्मीनारायण सुयल, रमेश नागोर, गोलू सोलंकी, रोहित सोलंकी, राहुल खिची, अमन सुयल, शिवम शर्मा, किशन सोलंकी, श्रीकांता राठौर, अंजू कोशल, प्रीति पालीवाल, नीतू व्यास एवं चीना आनंद सहित अनेक जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं, अतिथियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है और एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। 

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!