


रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम (Ratlam) माहेश्वरी समाज के अध्यक्ष डॉ. बीएल तापड़िया को उत्कृष्ट एवं समर्पित सेवाओं के लिए रतलाम कलेक्टर अजय कटेसरिया द्वारा सम्मानित किए जाने पर रतलाम एवं जिला माहेश्वरी समाज में हर्ष की लहर है। डॉ. तापड़िया की समाजसेवा एवं मानव सेवा के प्रति समर्पण को देखते हुए रतलाम जिला माहेश्वरी सभा ने भी उनका अभिनंदन किया।



जिला माहेश्वरी सभा ने किया सम्मान
सम्मान की इस श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए रतलाम जिला माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष गोपाल राठी एवं सचिव विजय असावा के नेतृत्व में समाजजनों ने डॉ. बीएल तापड़िया का दुपट्टा एवं मोतियों की माला पहनाकर सम्मान किया। इस अवसर पर ओमप्रकाश झंवर, द्वारकाधीश भंसाली, आशीष डागा, राजेश दरक, जितेंद्र चिंचानी, कमलनयन राठी, दिनेश परतानी, राजेश गेलड़ा, मुकेश गेलड़ा एवं राजेश चोखड़ा सहित समाज के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।



समाजसेवा के लिए दी शुभकामनाएं
समाजजनों ने डॉ. तापड़िया को उनके उत्कृष्ट सेवाभाव के लिए बधाई देते हुए कहा कि उनका समर्पण समाज के साथ-साथ मानवता के लिए भी प्रेरणादायी है। सभी ने कामना की कि श्री तापड़िया इसी सेवाभाव के साथ समाज एवं मानवता की सेवा करते हुए निरंतर नई ऊंचाइयां प्राप्त करें और अपने उज्ज्वल भविष्य की ओर आगे बढ़ते रहें। जिला माहेश्वरी सभा एवं समाजजनों ने उन्हें सम्मान एवं उपलब्धि के लिए हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


