27.5 C
Ratlām

सम्मेलन :  तीतरी में आज राष्ट्रीय महासचिव विजयवर्गीय

– रतलाम ग्रामीण विधानसभा में आज लाभार्थी सम्मेलन
रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के 9 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष्य में रतलाम ग्रामीण विधानसभा में लाभार्थी सम्मलेन रविवार को आयोजित किया जा रहा है। विधायक दिलीप मकवाना ने बताया सम्मेलन में भाजपा राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय प्रमुखता से शामिल होकर कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करेंगे। लाभार्थी सम्मेलन समीपस्थ ग्राम तीतरी में आयोजित होगा, जिसको लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है।


भाजपा के शीर्ष नेतत्व के मार्गदर्शन में रतलाम ग्रामीण विधानसभा अन्तर्गत ग्राम तितरी में 18 जून को सुबह 10.30 बजे लाभार्थियों का सम्मेलन आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम में सभी लाभार्थियों जिन्हे शासन की विभिन्न योजनाओं में रतलाम ग्रामीण विधानसभा के नागरिकों एवं कृषकों एवं बहनों को लाभ प्राप्त हुआ है, वह उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, सांसद गुमानसिंह डामोर, शहर विधायक विधायक चैतन्य काश्यप, जावरा विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय, रतलाम ग्रामीण विधायक दिलीप कुमार मकवाना, जिला प्रभारी प्रदीप पांडेय, जिलाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह लुनेरा, आरडीए अध्यक्ष अशोक पोरवाल, महापौर प्रहलाद पटेल, जिला पंचायत की अध्यक्ष लालाबाई सहित जिला पंचायत के सभी सदस्यगण, जनपद पंचायत अध्यक्ष साधना जायसवाल, उपाध्यक्ष हितेन्द्रसिंह भाटी, जनपद सदस्यगण, पूर्व कृषक आयोग अध्यक्ष ईश्वरलाल पाटीदार, मण्डल अध्यक्ष दिनेश धाकड़, देवीलाल गुर्जर, राजेन्द्र लाला जाट, राकेश पाटीदार, राकेश बारिया एवं भारतीय जनता पार्टी के सभी मार्चे के पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। इस दौरान शासन की योजनाओं एवं हितलाभों के संबंध में हितग्राहियों को जानकारी भी दी जाएगी।  रतलाम ग्रामीण विधायक दिलीप कुमार मकवाना में अपनी विधानसभा के समस्त नागरिकों एवं हितग्राहियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस कार्यक्रम में उपस्थित होकर केन्द्र सरकार के प्रति अपनी कृतज्ञता प्रकट करें।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!