28.9 C
Ratlām
Saturday, July 27, 2024

Nita Mukesh Ambani Cultur Centre : भारत के सबसे अमीर घराने ने मुंबई में रतलाम की नन्हीं डांसर से कटवाया केक, जाने कौन है वह डांसर

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
भारत के सबसे अमीर परिवार द्वारा मुबंई में आयोजित नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर के अंतिम दिन मध्यप्रदेश के रतलाम की 9 वर्षीय नन्हीं डांसर गीत कौर बग्गा से नीता मुकेश अंबानी ने केक कटवाकर सेलिब्रेशन किया। खुद नीता अंबानी ने रतलाम की नन्हीं डांसर को अपने हाथ से केक खिलाया। इतना ही इस नन्हीं डांसर के साथ नीता अंबानी ने डांस भी किया। मुकेश अंबानी व रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी और उनकी बेटी ईशा अंबानी ने भी नन्हीं डांसर गीत कौर बग्गा के साथ फोटो सेशन कराया।

IMG 20230424 WA0354

देश के सबसे अमीर घराने द्वारा भारत देश के संस्कृति एवं आर्ट को लेकर एक बड़ा कार्यक्रम नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर प्रोग्राम आयोजित किया गया था। जिसमें  बॉलीवुड, हॉलीवुड, खेल जगत और राजनीति से जुड़ी कई जानी मानी हस्तियां शामिल हुई थी। प्रोग्राम के अंतिम दिन रविवार को मुकेश अंबानी और नीता अंबानी अपने पूरे परिवार के साथ नजर आए। यहां पर प्रोग्राम के सेलिब्रेशन गणपति बप्पा मोरिया के उद्घोष के साथ केक काटकर मनाया गया। 5 फरवरी से इस कल्चरल सेंटर की शुरुआत हुई थी। इस कल्चरल सेंटर में कोरियोग्राफर विभवी मर्चेंट ने रतलाम के न्यू रोड पर रहने वाली गीत कौर बग्गा का चयन किया गया। शो के दौरान गीत कौर ने नीता अंबानी के साथ डांस भी किया था। गीत कौर कक्षा 5 में पढ़ाई करती है। पिछले दो साल से अधिक वह लगातार डांस कर रही है। इस नन्हीं डांसर के इंस्टाग्राम पर 74 हजार फोलोअर है। इन फोलोअर में कई बॉलीवुड के कलाकार व कोरियोग्राफ शामिल है।

IMG 20230424 WA0353

ईशा अंबानी के साथ गीत कौर बग्गा।

रातोंरात बनी थी स्टार
नन्हीं डांसर के डांसिंग स्टार बनने की भी एक अपनी कहानी है। मां सोनाली व पिता तरनजीतसिंह कौर बग्गा गीत के डांस के वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड करते रहते थे। जब छ: साल की उम्र में डांस का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड किया तो उस वीडियो को बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन ने देख ट्वीट किया था। इसके बाद बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटीज ने भी इस वीडियो को लाइक किया। यह वीडियो देखकर बॉलीवुड के प्रसिद्ध कोरियोग्राफर बॉस्को मार्टिन ने गीत कौर को अपनी फिल्म में लेने की घोषणा कर डाली थी। नीता मुकेश अंबानी कल्चरल शो के दौरान भी बॉस्को मार्टिन ने गीत को अपने स्टूडियो बुलाया था।
शिल्पा शेट्टी के साथ कर चुकी है डांस
गीत कौर बग्गा 2022 में सोनी टीवी के प्रोग्राम सुपर डांसर चैप्टर 4 में अपने डांस का प्रदर्शन कर चुकी है। प्रोग्राम के लिए 15000 बच्चों का ऑडिशन लिया गया था। जिसमें से 200 बच्चों को सिलेक्ट किया। उसके बाद गीत मुंबई के गोरेगांव फिल्म सिटी में बड़े कोरियोग्राफर से डांस सीखा और गीत का सिलेक्शन हुआ। टॉप 20 में हुआ गीत का प्रोग्राम 3 मार्च को सोनी टीवी पर दिखाया था। जहां उन्होंने शिल्पा शेट्टी के साथ डांस भी किया था। इसे पहले भी बड़े बड़े सेलिब्रिटी जैसे ऋतिक रोशन, टाइगर श्रॉफ ने गीत का वीडियो शेयर किया। नोरा फतेह अली के साथ भी डांस गीत डांस कर चुकी है। इसके अलावा कलर्स चैनल के डांस जूनियर्स के फाइनल में सेकंड नंबर पर विजेता बनी थी। 

KK Sharma
KK Sharmahttp://www.vandematramnews.com
वर्ष - 2005 से निरंतर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 17 वर्ष में सहारा समय, अग्निबाण, सिंघम टाइम्स, नवभारत, राज एक्सप्रेस, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार पत्र और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज में संपादक की भूमिका का दायित्व। वर्तमान में रतलाम प्रेस क्लब में कार्यकारिणी सदस्य। Contact : +91-98270 82998 Email : kkant7382@gmail.com
Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Copyright Content by VM Media Network