
रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। मध्य प्रदेश के रतलाम (Ratlam) जिले में भाजपा (BJP ) की गुटबाजी में शीर्षमोर रखने वाले तथा पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आगमन पर काले झंडे दिखाने की धमकी देकर सुर्खियों में आए दीनदयाल मंडल के पूर्व अध्यक्ष कृष्ण कुमार सोनी के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कार्रवाई शुरू कर दी है। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने फिलहाल सोनी को नोटिस जारी कर 7 दिन में पक्ष रखने को कहा है। इसमें चेतावनी दी गई है कि तय समय सीमा में जवाब नहीं देने पर पार्टी द्वारा उनके खिलाफ अनुशासनहीनता की कार्रवाई की जाएगी। सोनी वार्ड-20 की भाजपा (BJP) पार्षद संगीता सोनी के पति हैं। वे कई दिनों से अनर्गल बयानबाजी करते हुए झूठे आरोप लगा रहे थे। जनप्रतिनिधियों की शिकायतों के बाद जिलाध्यक्ष ने सोनी को सूचना-पत्र जारी किया है।
धूमिल छवि के कारण पार्टी ने हटाया था पद से
बता दें कि दीनदयाल मंडल के पूर्व अध्यक्ष कृष्ण कुमार सोनी को पार्टी ने इस बार कोई भी जिम्मेदारी नहीं सौंपते हुए उन्हें पद से भी हटाया था। इसके अलावा उन पर पूर्व आरडीए अध्यक्ष अशोक पोरवाल से करीबी के अलावा समय समय पर पार्टी को नुकसान पहुंचाने के संबंध में नेताओं द्वारा आरोप भी लगा चुके हैं। रतलाम (Ratlam) भाजपा (BJP) की राजनीति में दीनदयाल मंडल के पूर्व अध्यक्ष कृष्ण कुमार सोनी को एक ऐसा चेहरा बताया जाता है कि वह सिर्फ अपने परिवार की सोचते हैं ना कि पार्टी के नियम और सिद्धांतों को।
अतिक्रमण की कार्रवाई के बाद से नाराज थे
अक्टूबर-नवंबर में Ratlam नगर निगम के राजस्व अमले ने बाजार क्षेत्रों से अस्थाई अतिक्रमण हटाया था। इसमें माणकचौक स्थित बांबे स्टूडियो वाली बिल्डिंग के नीचे दुकान के आगे लगी ठेलागाड़ी भी हटाई थी। यह ठेलागाड़ी सोनी के भाई कालू सोनी ने खड़ी की थी, जिस पर वे बच्चों के कपड़े और होजियरी आइटम बेचते हैं। बताया जा रहा है कि इस कार्रवाई से सोनी ने पार्टी और Ratlam निगम के जनप्रतिनिधियों को कॉल किया था लेकिन उनकी गलत मांग पर किसी ने मदद नहीं की। इसलिए वे काफी नाराज चल रहे हैं।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


