27.9 C
Ratlām

चोरी और सीना जोरी : जलकर वसूली टीम से विवाद कर छीने नोटिस और मचाया हंगामा, थाने पहुंचा मामला

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
नगर निगम द्वारा जलकर वसूली अभियान में शहर के बकायादार रंगदारी करने लगे हैं। ऐसा ही एक मामला तेजनागर की गली नंबर-3 से सामने आया है। टीम से अभद्रता कर नोटिस छिनने के बाद बकायादार भीड़ लेकर निगम के जलप्रदाय काउंटर पर विवाद करने पहुंचे। मामले में स्टेशन रोड थाने पर शिकायत पहुंचने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।


निगम का जलकर वसूली टीम तेजानगर पहुंची थी। टीम में शामिल एहसान खान, रूपेश ठाकरवाल, रशीद खान एवं देवेश मेहता जब  गली नंबर- 3 निवासी सिद्धार्थ के घर नोटिस तामिल कराने पहुंचे। यहां पर सिद्धार्थ और उसके पिता राजेश ने टीम से अभद्रता करते हुए जमकर विवाद किया। इस दौरान सिद्धार्थ और उसके पिता राजेश ने टीम के सदस्यों से नोटिस छिनकर भगा दिया। टीम के सदस्य मामले की वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना देने नगर निगम पहुंचते। उसके पहले सिद्धार्थ और उसके पिता राजेश 20 से अधिक लोगों को लेकर जलकर वसूली कार्यालय पहुंच जमकर हंगामा मचाया। वरिष्ठ अधिकारियों ने मामला शांत कराया और टीम के सदस्यों से जानकारी प्राप्त की। इसके बाद जलप्रदाय विभाग के कार्यपालन यंत्री सुरेशचंद्र व्यास ने पूरे मामले में सिद्धार्थ और उसके पिता राजेश सहित निगम पहुंचने वाले अज्ञात 20 लोगों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने पर स्टेशन रोड थाने पर लिखित शिकायत की है। पुलिस जांच कर टीम से अभद्रता करने वालों के खिलाफ साक्ष्य तलाशने में जुट गई है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के खिलाफ जल्द विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज होगा।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!