30.6 C
Ratlām

नकली पुलिस रिमांड पर : गवर्मेंट ऑफ इंडिया लिखी गाड़ी से राहगीरों को बनाते थे शिकार

– डॉक्टर को भी रोक दिखाया था पुलिस का रौब
रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
नकली पुलिस बन 8 लेन पर राहगीरों को लूटने वाले शातिर बदमाश पुलिस रिमांड पर है। राहगीरों को गाड़ी पर गवर्मेंट ऑफ़ इंडिया लिखवा कर धौंस दिखाने वाले दोनों आरोपियों से पुलिस पुरानी वारदातों पर भी पूछताछ कर रही है।
19 मई की रात सुकला भरी दो गाड़ियों के साथ दोनों शातिर बदमाश समरथ पिता पूनाजी (32) और नवीन सिर्फ नारायण पिता कैलाश बैरागी (30) निवासी धामनोद ने पुलिस बनकर गाडी के कागज मांगे थे। 21 मई को राजस्थान के पाटन निवासी फरियादी सुनील पिता बाबूल डिंडोर ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। शिकायत के बाद हरकत में आई पुलिस ने जांच में सही पाया। जांच में प्राप्त जानकारी अनुसार दोनों आरोपी बदमाश एमपी – 13 सीई- 1570 से राहगीरों को डरा-धमकाकर लूट को अंजाम देते थे। गाड़ी के आगे-पीछे गवर्मेंट ऑफ इंडिया भी लिखकर रखते थे। रिमांड के दौरान पुलिस की पूछताछ में बदमाशों ने कबूला है कि 19 मई की रात वारदात से पूर्व दो डॉक्टर को भी रोका था, लेकिन डॉक्टर ने जब उनसे आईडी मांगा तो उन्हें जाने दिया था। इसके अलावा एक अन्य ट्रक को भी रोका था।  टीआई अय्यूब खान ने बताया दोनों बदमाशों द्वारा और इस तरह किन-किन लोगों को लूट का शिकार बनाया है , इसकी पड़ताल की जा रही है।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!