19.8 C
Ratlām

चाकूबाजी का मामला : मुख्य आरोपी सौरभ बरगुंडा सहित 3 आरोपी पहुंचे जेल, पुलिस को अब आशु बना की तलाश

– आशु ने वारदात के बाद आरोपियों को फरार कराने और हथियार छिपाने में निभाई थी भूमिका
रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
मध्यप्रदेश के रतलाम में सात दिन पूर्व फाइव एलिमेंट बार में चाकूबाजी के मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी सौरभ बरगुंडा सहित 3 आरोपियों की रिमांड खत्म होने पर बुधवार को न्यायालय में पेश किया। गिरफ्तार तीनों आरोपियों को 16 जुन तक न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश के साथ जेल भेज दिया। खास बात यह है कि अब पुलिस को वारदात के बाद आरोपियों को फरार कराने और हथियार छिपवाने वाले आशीष पंवार उर्फ़ आशु बना की सरगर्मी से तलाश है।
गौरतलब है कि वारदात गुरुवार रात करीब 9 बजे की है। बायपास स्थित बार में बदमाश सौरभ बरगुंडा ने पसंद का गाना नहीं गाने से नाराज होकर जमकर उत्पात मचाया और बार कर्मचारी को चाकू मार दिया था। चाकूबाजी में घायल हुए कर्मचारी शैलेंद्र सिंह को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना की शिकायत मिलने पर स्टेशन रोड थाना पुलिस ने बदमाश सौरभ बरगुंडा, युवराज सेंगर, देव सिसोदिया, आदर्श पुलवर अन्य के विरुद्ध प्राणघातक हमले का प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरू की थी। वारदात की रात मौके से फरार आरोपी युवराज गिरफ्तार हो चुका था, जबकि मुख्य आरोपी सौरभ बरगुंडा, देव सिसोदिया सहित आदर्श पुलवर पुलिस को चकमा देकर आरोपी आशीष पंवार उर्फ़ आशु बना की कार से इंदौर फरार हुआ था। रिमांड के दौरान आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वारदात में प्रयुक्त हथियार भी आशीष पंवार को सौंपा था। रविवार रात मुखबिर की सूचना पर तीनों आरोपियों को इंदौर से गिरफ्तार कर पुलिस रतलाम लेकर पहुंची थी। सोमवार को न्यायालय में पेश कर फरारी में सहयोग करने और हथियार छिपाने वाले आरोपी की जानकारी जुटाई।
आरोपी की तलाश जारी
जानलेवा हमला करने वाला मुख्य आरोपी सौरभ सहित देव और आदर्श को गिरफ्तार कर रिमांड के दौरान कई जानकारी दी है। पूरे मामले में अब आशीष पंवार की तलाश है। फरार आरोपी ने वारदात के बाद महत्वपूर्ण भूमिका निभाकर साक्ष्य छिपाने की कोशिश भी की है – सचिन डाबर, विवेचनाकर्ता उपनिरीक्षक- स्टेशन रोड थाना रतलाम (मध्यप्रदेश)


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!