24.5 C
Ratlām

Ratlam : खिलाड़ियों की वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी

- प्रधानमंत्री कॉलेज रतलाम के खेल मैदान में हाई मास्ट लाइट का शुभारंभ

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। प्रधानमंत्री कॉलेज रतलाम (Prime Minister’s College, Ratlam) के खेल मैदान में हाई मास्ट लाइट की स्थापना का सपना आखिरकार साकार हुआ। खिलाड़ियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री कॉलेज रतलाम (Prime Minister’s College, Ratlam) जनभागीदारी समिति अध्यक्ष विनोद करमचंदानी के विशेष प्रयासों से यह सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

Prime Mnister College Ratlam

प्रधानमंत्री कॉलेज रतलाम (Prime Minister’s College, Ratlam) में हाई मास्ट लाइट का उद्घाटन भाजपा जिला महामंत्री जयवंत कोठारी के मुख्य आतिथ्य में हुआ। कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रहलाद राठौड़, जिला संयोजक व्यापारी प्रकोष्ठ रजनीश गोयल, भाजपा मंडल अध्यक्ष नंदकिशोर पवार, आकाश खड़के एवं जितेन्द्र उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि कोठारी ने उद्घाटन अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री कॉलेज रतलाम (Prime Minister’s College, Ratlam) हाई मास्ट लाइट लगने से खिलाड़ियों को अब शाम के समय भी सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण अभ्यास करने का अवसर मिलेगा, जिससे उनकी प्रतिभा और निखरेगी। उन्होंने प्रधानमंत्री कॉलेज रतलाम (Prime Minister’s College, Ratlam) प्रशासन एवं जनभागीदारी समिति के प्रयासों की सराहना की।

कोच और खिलाड़ियों ने जताया आभार
 

प्रधानमंत्री कॉलेज रतलाम (Prime Minister’s College, Ratlam) के कोच ने बताया कि हाई मास्ट लाइट के कारण खिलाड़ियों को अधिक समय तक अभ्यास करने की सुविधा प्राप्त हुई है, जिससे उनके प्रदर्शन में निश्चित रूप से सुधार होगा। खिलाड़ियों ने जनभागीदारी समिति अध्यक्ष विनोद करमचंदानी का स्वागत कर उनका आभार व्यक्त किया।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!