– आरोपियों की रंगदारी ऐसी की लोडिंग वाहन में की तोड़फोड़ और ड्रायवर और क्लीनर के साथ मारपीट कर की अवैध वसूली की मांग
रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम जिला मुख्यालय पर बदमाशों द्वारा सरेराह लोडिंग वाहन को रोककर ड्राइवर के साथ मारपीट कर रंगदारी दिखाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो के बाद हरकत में आई पुलिस ने 6 बदमाशों के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज की है। मामले में पुलिस ने अभी एक आरोपी को गिरफ्तार किया है जबकि शेष 5 आरोपी फरार हैं।
पुलिस के अनुसार घटना बीती रात रतलाम के स्टेशन रोड थाना क्षेत्र अंतर्गत कॉलेज रोड की है। जानकारी के अनुसार बदनावर निवासी जफर अली के लोडिंग वाहन क्रमांक MP-43 L4-070 से बरबड़ क्षेत्र रतलाम से मुर्गे भरकर ड्रायवर शकील पिता हकीम एवं क्लीनर सचिन बदनावर के लिए रवाना हुए थे। राम मंदिर के पास पहुंचने पर दो से तीन लड़के लोडिंग वाहन के आगे उनकी बाइक लेकर बीच रोड़ पर खड़े हो गए। गाली देने लगे कि यहां से से निकलना है तो पैसा देकर जाना होगा। तब लोडिंग वाहन चालक शकील व क्लीनर सचिन वहां से जैसे-तैसे लोडिंग वाहन लेकर आगे निकल गए। रात करीब 10.30 बजे वह लोडिंग वाहन से आर्टस एंड साईंस कॉलेज के पास पहुंचे तो एक बाइक पर तीन बदमाश पीछा करके पहुंचे।बाइक को लोडिंग वाहन के आगे खड़ा कर रास्ता रोक दिया। गालिया देकर रुपयों की मांग करने लगे। उनके पीछे एक अन्य बाइक पर तीन ओर लड़के आए। वह भी गाली गलोच कर रुपयों की मांग करने लगे। रुपए देने से मना किया तो सभी बदमाशों ने बेसबाल, डंडे व नुकीली चीजो से हमला कर मारपीट करने लगे। जिससे ड्रायवर शकील के दाहीने तरफ पसली के नीचे व कंधे पर तथा सिर में गंभीर चोट लगी। क्लीनर सचिन को भी नाक पर चोट लगी। बदमाशों ने लोडिंग वाहन में तोड़फोड़ की। रास्ते से निकलने वाले लोगो ने बीच बचाव किया। राहगीरों की मदद से रात में ड्रायवर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। गाड़ी मालिक जफर अली को सूचना मिलने पर वह भी रात में बदनावर से आए। पुलिस ने जफर अली के भांजे इफ्तेखार की रिपोर्ट पर साहिल बोरीवाल निवासी सुमंगल गार्ड के पास शुभम श्री कॉलोनी रतलाम, रोहित प्रजापत निवासी स्टेशन रोड रतलाम सहिट 4 अन्य बदमाशों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


