23.9 C
Ratlām

रेल कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया निजीकरण का विरोध

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
वेस्टर्न रेलवे मज़दूर संघ द्वारा सरकार की कर्मचारी विरोधी नितियों के खिलाफ विरोध सप्ताह की शुरुआत की गई। पहले दिन स्टेशन से लेकर मंडल कार्यालय तक कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया।
मालूम हो कि मज़दूर संघ द्वारा 13 से 19 सितंबर तक विरोध सप्ताह मनाया जाएगा। शुरुआत डीज़ल शेड से की गई। सभी पदाधिकारियों द्वारा काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन मे भाग लिया।
मंडल प्रवक्ता गौरव दुबे ने बताया नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवेमेन के महामंत्री डॉ. एम राघवैया के एलान पर पश्चिम रेलवे मे सभी मंडलों पर सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। सोमवार सुबह 7:30 बजे डीजल शेड मे मंडल मंत्री बीके गर्ग के नेतृत्व मे विभिन्न मांगो को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया। गर्ग ने संबोधित करते हुए कहा कि सरकार ने जब से यह कार्यभार संभाला है कर्मचारी विरोधी नीतियां जारी है। सातवें पे कमीशन में कर्मचारियों को कोई लाभ नहीं मिला। साथ ही रेलवे का निजीकरण, स्टेशन व कॉलोनियां लगतार बेची जा रही है। इस कोरोना काल में रेलकर्मियों ने विषम परिस्थितियों मे अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाह करते हुए रेल का सुचारू रूप से संचालन किया है। आने वाले समय में सरकार से आर-पार की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार रहने के लिए कहा गया है। तत्पश्चात सभी शाखाओं में पदाधिकारियों द्वारा रेल कर्मचारियों को काली पट्टी बांधकर कार्य करने के लिए आग्रह किया। मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, डीज़ल शेड, रेलवे स्टेशन, रेलवे अस्पताल सहित अन्य कार्यस्थलों पर कर्मचारियों ने विरोध स्वरूप काली पट्टी बांधकर काम किया। इस सप्ताह रतलाम सहित मंडल के इंदौर, महू, उज्जैन, नीमच, चित्तौड़गढ़, दाहोद मे काली पट्टी बांधकर विशाल विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
प्रदर्शन में मंडल उपाध्यक्ष अतुल राठौर व प्रमोद व्यास, सहायक मंडल मंत्री दीपक भारद्वाज व प्रताप गिरी, शाखा सचिव गौरव ठाकुर, संजय कुमार, राजेन्द्र चौधरी, विशाल गुप्ता, योगेश पाल, रणधीर सिंह गुर्जर, विकास राठौर, नवनीत कुशवाह, इमरान खान, राजकुमार द्रविड़, नवदीप भारद्वाज सुमित गर्ग,अशोक टंडन, मनोज खरे, नवीन पाल, चाँद खान, गौरव भटनागर, रूपसिंह बघेल, राकेश मीणा,महेन्द्र सिंह गौतम, बापू सिंह, प्रेमसिंह राठौर ,अमित चौहान सहित अन्य मौजूद रहे।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!