– जमकर मनाया जश्न, खिलाई मिठाई
सैलाना, वंदेमातरम् न्यूज।
कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की ऐतिहासिक विजय पर ब्लॉक कांग्रेस सैलाना ने वाहन रैली निकाली। रैली विधायक हर्षविजय गेहलोत के निवास से प्रारंभ हो कर नगर के मुख्य मार्ग से होती हुई श्री रघुनाथ द्वारा मंदिर पहुंची। यहां बजरंग बली की महाआरती के पश्चात रैली का समापन हुआ।
विधायक निवास से रैली निकालने से पूर्व कार्यकर्ताओं ने ढोल की थाप पर थिरकने के साथ एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया। रैली में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश पाटीदार, पूर्व मंडी अध्यक्ष शेखर गेहलोत, युंका जिला उपाध्यक्ष हनी गेहलोत, पार्षद मंगलेश कसेरा, पूर्व पार्षद रामप्रसाद चंदेल, पार्षद प्रतिनिधी राजेश पाटीदार, गोपाल काग, प्रशांत मांडोत सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


