रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि पर गोगा नवमी का पर्व धार्मिक उत्साह और परंपरा के साथ मनाया गया। इसी अवसर पर अम्बर परिवार जवाहर व्यायामशाला परिसर में 23 छड़ी निशानों का विधिवत सामूहिक पूजन किया गया।
अम्बर परिवार जवाहर व्यायामशाला के सूरज जाट पहलवान द्वारा इस अवसर पर वाल्मीकि समाज की छड़ी निशानों का सामूहिक पूजन संपन्न कराया गया। पूजन में व्यायामशाला परिवार सहित समाजजन ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
इस अवसर पर अम्बर परिवार जवाहर व्यायामशाला के वैभव जाट, गौरव जाट, अम्बर जाट, अभिषेक जाट, मयंक जाट, अमन जाट, ईश्वर बाबा, हितेश पेमाल, रंजीत सिंह परिहार, देवशंकर पांडेय सहित बड़ी संख्या में व्यायामशाला परिवार के सदस्य और वाल्मीकि समाजजन मौजूद रहे। आयोजन को धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता और भाईचारे का प्रतीक बताया गया।
छड़ी पूजन से पूरी होती हैं मनोकामनाएँ
मान्यता है कि गोगा नवमी से पूर्व छड़ी पूजन करने से मनोकामना पूर्ण होती हैं और धन-वैभव की प्राप्ति होती है। परंपरा के तहत छड़ी पूजन के बाद नगर भ्रमण कराया जाता है, जबकि गोगा नवमी पर वाल्मीकि समाज के संगठनों द्वारा झांकियों और छड़ी निशान का ऐतिहासिक चल समारोह निकाला जाता है।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


