23.8 C
Ratlām

रतलाम : 6 लाख का सोना लेकर फरार हुआ बंगाली कारीगर, पुलिस अब जाएगी बंगाल

रतलाम : 6 लाख का सोना लेकर फरार हुआ बंगाली कारीगर, पुलिस अब जाएगी बंगाल

– पुलिस का दावा फरार कारीगर की मिल चुकी जानकारी, जल्द होगा गिरफ्तार

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। शहर में एक बंगाली कारीगर द्वारा 6 लाख रुपए मूल्य का सोना लेकर फरार होने का मामला सामने आया है। यह कारीगर शहर के चांदनी चौक स्थित गणेश मार्केट की तीसरी मंजिल पर संचालित एएच ज्वेलर्स में काम करता था, जो बंगाली स्वर्णकार एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहम्मद फारुख शेख की दुकान है। इसके पूर्व करीब 8 माह पहले जीवन सोनी 3 करोड़ रुपए का सोना लेकर फरार हुआ था, जिसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। 

करीब एक माह पूर्व कारीगर फरिदउद्दीन शेख, निवासी जुरेपारा थाना कान्ला वेस्ट, जिला बर्धमान (पश्चिम बंगाल), को 63 ग्राम 0.20 मिलीग्राम 92 टंच सोना 20 पेंडल बनाने के लिए दिया गया था। 26 अप्रैल 2025 की रात तक वह दुकान पर मौजूद था लेकिन इसके बाद वह सोना लेकर अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ घर में ताला लगाकर फरार हो गया। उसकी गतिविधि सीसीटीवी में कैद हुई है। हालांकि घटना की सूचना तत्काल माणकचौक थाना पुलिस को दे दी गई थी, लेकिन एफआईआर 30 मई को दर्ज की गई है। पुलिस ने कारीगर के खिलाफ अमानत में खयानत का प्रकरण दर्ज किया है। थाना प्रभारी अनुराग यादव के अनुसार, कुछ सुराग मिले हैं और कारीगर की तलाश में एक टीम बंगाल भेजी जाएगी।

फरार कारीगर का हो चुका था सत्यापन

रतलाम में लगभग 3 हजार बंगाली कारीगर काम करते हैं। यहां की बंगाली स्वर्णकार एसोसिएशन में 130 सदस्य रजिस्टर्ड हैं। फरार कारीगर का स्थानीय स्तर पर सत्यापन भी हुआ था, और उसके दस्तावेज पुलिस के पास उपलब्ध हैं। सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया ने बताया कि पुलिस को कारीगर के संबंध में जानकारी मिल गई है और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!