रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 79वीं जयंती रविवार को सद्भावना दिवस के रूप में मनाई गई। शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा कार्यालय में पुष्पांजलि अर्पित कर पूर्व प्रधानमंत्री गांधी के कार्यों को याद किया गया। इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारी सहित कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद थे।
शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र कटारिया ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि राजीव गांधी का भारत के विकास में अनंत योगदान है। वह संचार क्रांति के जनक रहे हैं, उन्होंने पंचायती राज संस्थाओं को उन्नत करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कंप्यूटर एवं टेलीकम्युनिकेशन का जो स्वरूप आज है उसमें बहुत बड़ा योगदान राजीव गांधी का ही है।
इस अवसर पर कार्यवाहक अध्यक्ष फैयाज मंसूरी, शहर कांग्रेस महामंत्री राजीव रावत, पार्षद आशा रावत, जोएब आरिफ ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इसके पश्चात शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कटारिया ने सभी उपस्थित कांग्रेसियों को देश की एकता और अखंडता एवं सद्भाव बनाए रखने की शपथ दिलाई । इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद थे।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


