27.9 C
Ratlām

रतलाम : जिला कांग्रेस अध्यक्ष गेहलोत ने भाजपा पर साधा निशाना, वोट चोरी पर कांग्रेस का हल्ला बोल

- सैलाना में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक, रतलाम में जनआंदोलन की तैयारी

सैलाना, वंदेमातरम् न्यूज। सैलाना, सरवन और शिवगढ़ ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों की संयुक्त बैठक में रतलाम जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष व प्रदेश महासचिव हर्ष विजय गेहलोत ने भाजपा शासन पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा शासन में हर वर्ग चाहे महिलाएं हों, युवा हों या किसान सभी परेशान है।

गेहलोत ने कहा कि भाजपा ने देशभर में चुनावों के दौरान वोट चोरी कर लोकतंत्र को कमजोर किया है। उन्होंने दावा किया कि मध्य प्रदेश की 27 सीटों पर गड़बड़ी हुई है, जिसमें सैलाना क्षेत्र भी शामिल है। हमारे पूर्वजों ने संविधान बनाकर हमें वोट का अधिकार दिया, जिसे किसी कीमत पर छीना नहीं जा सकता। कांग्रेस वोट चोरी नहीं होने देगी।

राहुल गांधी के जनआंदोलन का आह्वान

बैठक में उन्होंने बताया कि 31 अगस्त 2025 को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में रतलाम में ‘वोट अधिकार यात्रा’ के तहत विशाल जनआंदोलन आयोजित किया जाएगा। गेहलोत ने कार्यकर्ताओं से इस आंदोलन में बड़ी संख्या में शामिल होकर राहुल गांधी के संदेश वोट चोर गद्दी छोड को गांव-गांव तक पहुंचाने की अपील की।

कार्यकर्ताओं ने किया गर्मजोशी से स्वागत

कार्यक्रम की शुरुआत स्वर्गीय प्रभु दयाल गेहलोत के चित्र पर माल्यार्पण से हुई। इसके बाद ब्लॉक अध्यक्ष जगदीश पाटीदार और छगन भगोरा सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हर्ष विजय गेहलोत और सहप्रभारी मुकेश पोरवाल का साफा बांधकर व पुष्पमालाओं से स्वागत किया।

कांग्रेस की ताकत दिखाने की तैयारी

बैठक में पूर्व मंडी अध्यक्ष शेखर गेहलोत, श्रीराम चौधरी, जगदीश कुमावत, कालू निनामा, नगर परिषद अध्यक्ष चेतन्य शुक्ला और रामप्रसाद चंदेल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। संचालन नगर कांग्रेस अध्यक्ष मंगलेश कसेरा ने किया और आभार ब्लॉक अध्यक्ष जगदीश पाटीदार ने माना।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!