
रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम (Ratlam) के व्यापारियों से करीब 64 लाख रुपए लेकर परिवार समेत फरार हुए हुंडी व्यापारी विजय लोढ़ा को Ratlam पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी राजस्थान के उदयपुर में एक मकान में छिपकर रह रहा था। शुक्रवार रात उसे पकड़कर शनिवार सुबह Ratlam लाया गया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने बाजार के अन्य व्यापारियों से भी बड़ी रकम ली थी। अनुमान है कि आरोपी 10 से 12 करोड़ रुपए लेकर फरार हुआ था। अब गिरफ्तारी के बाद अन्य व्यापारी भी सामने आ सकते हैं। मामले की पुष्टि रतलाम एसपी अमित कुमार (Ratlam Sp Amit Kumar) ने की है।
शनिवार दोपहर आरोपी को Ratlam court में पेश किया जाएगा। बता दें कि 10 दिन पहले रतलाम के तेजानगर में रहने वाले रुपेश चरपोट (48) ने माणकचौक थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। रुपेश मकान ठेकेदारी का काम करते हैं। उनके साथ तीन से चार अन्य व्यापारियों ने भी हुंडी दलाल विजय लोढ़ा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रतलाम एसपी अमित कुमार (Ratlam Sp Amit Kumar) ने बताया कि आरोपी हुंडी व्यापारी विजय लोढ़ा को उदयपुर से गिरफ्तार किया है। वह परिवार के साथ एक मकान में रह रहा था। उससे पूछताछ की जा रही है।
10 साल की पहचान, ब्याज पर रुपए चलाने का झांसा
फरियादी रुपेश चरपोट ने पुलिस को बताया कि वह विजय कुमार पिता मदनलाल लोढ़ा, निवासी शुभम रेसिडेंसी रतलाम को करीब 10 साल से जानते थे। विजय हुंडी की दलाली का काम करता था। पहचान के चलते उन्होंने ब्याज पर रुपए चलाने के लिए 3 मार्च 2025 को अपने एयू स्मॉल बैंक खाते से 8 लाख रुपए आरटीजीएस के माध्यम से विजय के एचडीएफसी बैंक खाते में ट्रांसफर किए। इसके बाद 30 जून 2025 को फरियादी की पत्नी मोनिका के बैंक खाते से चेक के जरिए साढ़े सात लाख रुपए दिए गए। यह राशि हुंडी की दलाली के नाम पर एक प्रतिशत साहूकारी ब्याज से बाजार में चलाने के लिए दी गई थी। इस तरह कुल 11 लाख रुपए विजय लोढ़ा को दिए गए।
लौटाने का वादा कर परिवार समेत फरार
आरोपी हुंडी व्यापारी विजय लोढ़ा ने 1 दिसंबर 2025 को रुपए साहूकारी ब्याज से वापस देने की बात कही थी। लेकिन विजय रतलाम (Ratlam) घर से परिवार के साथ कहीं भाग गया था। यहां तक उसके घर पर ताला था। परिवार के सदस्य भी नहीं थे। एफआईआर के बाद पुलिस इसे लगातार तलाश कर रही थी। पुलिस को इसके बारे में इनपुट मिलने के बाद शुक्रवार रात राजस्थान के उदयपुर से पकड़ कर सुबह रतलाम लेकर पहुंची। फिलहाल आरोपी अभी थाने पर है। पुलिस अपनी दस्तावेजी कार्रवाई कर रही है। शनिवार दोपहर को इसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। आरोपी हुंडी व्यापारी के पकड़ने की सूचना पर कई व्यापारी भी थाने पहुंचे है।
64 लाख लेकर फरार होने का आरोप
पुलिस के अनुसार विजय लोढ़ा ने हुंडी की दलाली और एक प्रतिशत साहूकारी ब्याज के नाम पर व्यापारियों से कुल 64 लाख रुपए लिए थे। इस मामले में रुपेश चरपोट के अलावा शरद मेहता, ललित कुमार कटारिया और कीर्ति कुमार सोनी ने भी शिकायत दर्ज कराई है।
अभी सिर्फ यह व्यापारी आए सामने
1) बसंत मेडिकल एजेन्सी के प्रोप्रा. शरद मेहता निवासी डालू मोदी बाजार रतलाम से 10 लाख रुपए।
2) सिद्धांचल सिंथेटिक के प्रोप्रा. ललितकुमार पिता रखबचंद कटारिया निवासी न्यू क्लाथ मार्केट रतलाम से 11 लाख रुपए।
3) किर्ती कुमार सोनी पिता सुजानमल सोनी निवासी नीमचौक रतलाम के 32 लाख रुपए।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


