15.3 C
Ratlām

Ratlam News : मयंक जाट फिर बने जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष,  9 हजार 522 वोट से हासिल की बड़ी जीत

- तीन माह बाद घोषित हुए एमपी युवा कांग्रेस चुनाव के बहुप्रतीक्षित परिणाम

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के बहुप्रतीक्षित चुनाव परिणाम आखिरकार घोषित कर दिए गए हैं। रतलाम (Ratlam) जिले में एक बार फिर मयंक जाट ने अपने प्रतिद्वंद्वी को हराकर रतलाम जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष (Ratlam District Youth Congress President) पद पर कब्जा जमाया है। ऑनलाइन मतदान के जरिए हुए इस चुनाव में मयंक जाट ने भारी मतों से जीत दर्ज की।

कुल 11 हजार 573 मतों में से मयंक जाट को 9 हजार 522 वोट मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी रवि कुमार को केवल 1 हजार 969 वोट प्राप्त हुए। इस तरह जाट ने 7 हजार 500 से अधिक वोटों के अंतर से शानदार जीत दर्ज की। बता दें कि रतलाम सहित पूरे प्रदेश में हुए इन चुनावों को लेकर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा गया। संगठन के वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि ऑनलाइन चुनाव प्रक्रिया ने पारदर्शिता बढ़ाई है और कार्यकर्ताओं की भागीदारी को नया आयाम दिया है। रतलाम जिला अध्यक्ष (Ratlam District Youth Congress President) पद पर जीत दर्ज करने के बाद मयंक जाट ने बताया कि वे युवाओं की आवाज को सशक्त करने और कांग्रेस की विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन को और मजबूत करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।

ऑनलाइन वोटिंग से हुआ युवा कांग्रेस का चुनाव

इस बार युवा कांग्रेस के चुनावों में पहली बार पूरी प्रक्रिया डिजिटल माध्यम से पूरी की गई। वोटिंग “यूथ कांग्रेस मोबाइल एप” के जरिए की गई थी, जो एक माह तक चली। 20 जून 2025 से शुरू हुई वोटिंग 20 जुलाई 2025 तक चली, जबकि परिणामों की घोषणा तीन महीने बाद नवंबर में की गई। प्रदेशभर में जिला, ब्लॉक, विधानसभा वार अध्यक्ष और महासचिव के लिए चुनाव कराए गए। यह प्रणाली पारदर्शिता और तकनीकी सुधार की दिशा में कांग्रेस संगठन की बड़ी पहल मानी जा रही है।

मयंक जाट ने लगातार दूसरी बार दर्ज की जीत

मयंक जाट वर्तमान में भी रतलाम जिला युवा कांग्रेस (Ratlam District Youth Congress President) के अध्यक्ष हैं और यह उनकी लगातार दूसरी जीत है। इससे पहले वर्ष 2020 में हुए चुनावों में भी उन्होंने यह पद संभाला था। जाट ने अपने कार्यकाल में संगठन को मजबूती देने और युवा कार्यकर्ताओं को जोड़ने पर विशेष ध्यान दिया। वे नगरीय निकाय चुनावों में कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी भी रह चुके हैं। राजनीतिक रूप से सक्रिय और ऊर्जावान छवि वाले मयंक जाट को जिले के युवा कार्यकर्ताओं में लोकप्रिय माना जाता है।

प्रतिद्वंदी रवि कुमार को मात्र 1 हजार 969 वोट

जिला अध्यक्ष (District Youth Congress President) पद के लिए मयंक जाट के सामने आलोट विधानसभा के बड़ावदा ब्लॉक के पाताखेड़ी गांव के सरपंच रवि कुमार मैदान में थे। हालांकि रवि कुमार को अपेक्षाकृत बहुत कम समर्थन मिला और उन्हें सिर्फ 1 हजार 969 वोट प्राप्त हुए। परिणाम आने के बाद मयंक जाट के समर्थकों ने जिलेभर में जश्न मनाया।

शहर अध्यक्ष बने सैयद उसद, ग्रामीण में देवेंद्र सिंह 

रतलाम शहर युवा कांग्रेस अध्यक्ष (Ratlam City Youth Congress President) पद पर सैयद उसद ने निर्विरोध जीत हासिल की। उन्हें 1 हजार 611 मत प्राप्त हुए। शहर के चारों ब्लॉकों से किसी अन्य उम्मीदवार ने आवेदन नहीं किया था। वहीं, रतलाम ग्रामीण अध्यक्ष पद पर देवेंद्रसिंह सेजावता विजयी रहे। उन्हें 1 हजार 696 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंदी अनिल कटारिया को मात्र 615 वोट प्राप्त हुए।

विधानसभा वार परिणाम पर एक नजर

1) जावरा विधानसभा से संजय अखेड़िया ने 2 हजार 660 वोट प्राप्त कर जीत दर्ज की।

2) सैलाना विधानसभा क्षेत्र में हनी गेहलोत ने 1 हजार 356 वोट हासिल किए।

3) आलोट विधानसभा से शंकर सिंह ने 1 हजार 032 वोटों से विजय प्राप्त की।

इन सभी नेताओं को युवा कांग्रेस संगठन में सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में जाना जाता है और उनकी जीत को स्थानीय स्तर पर संगठन की मजबूती का संकेत माना जा रहा है।

महासचिव पद पर इमरान मोयल सबसे आगे

युवा कांग्रेस के महासचिव (ओपन श्रेणी) पद के परिणाम भी घोषित कर दिए गए हैं। कुल सात प्रत्याशी मैदान में थे, जिनमें इमरान मोयल ने सबसे अधिक 3 हजार 717 वोट प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया।

अन्य उम्मीदवारों के परिणाम इस प्रकार रहे

अब्दुल कादिर मंसूरी – 2,954 वोट (दूसरा स्थान)

मोहसिन अली शेख – 1,539 वोट

सुनील पोरवाल – 1,372 वोट

पंकज राठौर – 588 वोट

शंकरलाल डिंडोर – 383 वोट

महेश भनवार – 350 वोट

मयंक जाट की नेतृत्व क्षमता को मिली पुनः स्वीकृति

युवा कांग्रेस के इस चुनाव ने एक बार फिर साबित किया कि मयंक जाट जिले के सबसे लोकप्रिय और सक्रिय युवा नेताओं में से एक हैं। लगातार दूसरी बार जिला अध्यक्ष चुने जाने से उनकी संगठनात्मक पकड़ और जनाधार का पता चलता है। रतलाम जिले में युवा कांग्रेस अब मयंक जाट के नेतृत्व में आने वाले वर्षों में और अधिक संगठित रूप से कार्य करने की दिशा में अग्रसर होगी। इन चुनावों के परिणामों ने युवा कांग्रेस में नए नेतृत्व को जन्म दिया है और जिलेभर में संगठन की नई ऊर्जा देखने को मिल रही है।

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!