Ratlam : 51 साल बाद शहर में निकलेगा संयुक्त अखाड़ा, महापौर पटेल ने समाजजनों से लिए सुझाव

- बरबड़ हनुमान मेले में दिखेगी शस्त्र कला की भव्य प्रस्तुति

Ratlam Mayor Prahlad Patel

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। मध्य प्रदेश के रतलाम नगर निगम (Ratlam Municipal Corporation) द्वारा 29 मार्च से 2 अप्रैल 2026 तक आयोजित होने वाले पांच दिवसीय बरबड़ हनुमान मेले में विशेष नवाचार किया जा रहा है। करीब 51 वर्षों बाद शहर में संयुक्त अखाड़ा निकाला जाएगा। इसी को लेकर महापौर प्रहलाद पटेल (Mayor Prahlad Patel) ने नगर निगम (Ratlam Municipal Corporation) सभागृह में विभिन्न समाजजनों की बैठक लेकर आयोजन को सफल बनाने के लिए सुझाव लिए।

महापौर प्रहलाद पटेल (Mayor Prahlad Patel) ने वंदेमातरम् न्यूज को बताया कि 31 मार्च 2026 (मंगलवार) को राम मंदिर से बरबड़ हनुमान मंदिर तक हनुमानजी की भव्य झांकी, चल समारोह और संयुक्त अखाड़ा निकाला जाएगा। इसमें रतलाम शहर (Ratlam City) के विभिन्न अखाड़ों के पहलवान एक ही बैनर के तहत अपनी पारंपरिक शस्त्र कला का प्रदर्शन करेंगे। यह प्रदर्शन बैंड-बाजे और ढोल-नगाड़ों के साथ आकर्षक रूप में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस आयोजन को ऐतिहासिक और यादगार बनाने के लिए नगर के सभी समाजों की सहभागिता जरूरी है। उन्होंने समाजजनों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की।

महापौर पटेल के निर्णय की सराहना

समाजों के प्रतिनिधियों ने महापौर की पहल की सराहना करते हुए कहा कि 31 मार्च को निकाले जाने वाले संयुक्त अखाड़ा, हनुमानजी की झांकी और चल समारोह के साथ दो दिवसीय चंटिया रास जैसे आयोजनों से मेले की भव्यता और बढ़ेगी। उन्होंने आयोजन में पूर्ण सहयोग देने और बड़ी संख्या में भागीदारी का आश्वासन दिया।

यह थे प्रमुख रूप से शामिल 

बैठक में बड़ा गोपालजी मंदिर अध्यक्ष मनोहर पोरवाल, पूर्व महापौर परिषद सदस्य गोविंद काकानी, मंगल लोढ़ा, पूर्व पार्षद मुन्नालाल शर्मा, बरबड़ हनुमान मंदिर के चंद्रप्रकाश सारड़ा, चंदू अग्रवाल, रजत शर्मा, पूजा शर्मा, राकेश मिश्रा, मोहनलाल भट्ट, शैलेन्द्र सोनी, प्रभुलाल सोलंकी, नरेन्द्र जोशी, किरण महावर, सुनीता पाठक, रजनी व्यास, वैशाली राणावत, संजय दलाल, नयन व्यास, प्रमोद कसेरा, दिनेश राठौर, कैलाश चौहान, राखी व्यास, विजय खरे, राकेश पिपाड़ा, ललित चौपड़ा, अशोक पंड्या, छोटेलाल मेहता, हंसा व्यास, कृष्णबाला दुबे, रामलाल कल्याणे सहित अन्य लोग प्रमुख रूप से उपस्थित थे।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!