23.7 C
Ratlām

रतलाम : महापौर प्रहलाद पटेल ने भोपाल बैठक में उठाए शहर के जनहित के प्रमुख मुद्दे

- मंत्री विजयवर्गीय की अध्यक्षता में हुई बैठक, नगर सुधार न्यास, वित्त आयोग राशि और सौर ऊर्जा पर हुआ मंथन

भोपाल/ रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। मध्यप्रदेश शासन द्वारा भोपाल में नगरीय विकास एवं आवास विभाग की बैठक हुई। प्रदेश के सभी निकाय के महापौर की संयुक्त बैठक कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की अध्यक्षता में हुई। बैठक में रतलाम महापौर  प्रहलाद पटेल ने शहर के नागरिकों से जुड़े कई जनहित के विषयों को प्रमुखता से उठाया और उनके तत्काल निराकरण हेतु शासन से निवेदन किया। बैठक में रतलाम नगर निगम के महापौर पटेल के अलावा निगम आयुक्त अनिल भाना सहित अन्य अधिकारी विशेष रूप से मौजूद थे।  

रतलाम महापौर पटेल ने लंबित जनहित के मुद्दे बैठक में रखने के दौरान बताया कि नगर सुधार न्यास की कॉलोनियों तथा नगर एवं ग्राम निवेश विभाग द्वारा स्वीकृत कॉलोनियों में विभाजित प्लॉटों की बिल्डिंग परमिशन, नामांतरण एवं लीज वृद्धि के हजारों प्रकरण वर्षों से लंबित हैं। रतलाम महापौर पटेल ने इन प्रकरणों की शीघ्र स्वीकृति, नियमों में संशोधन और विभाजित प्लॉटों की परमिशन की समयसीमा तय करने का सुझाव रखा। इसके साथ ही रतलाम महापौर पटेल ने बैठक में 5वें वित्त आयोग की लगभग 7 करोड़ रुपये की बकाया राशि रतलाम नगर निगम को शीघ्र प्रदान करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि इस राशि के मिलने से शहर के विकास कार्यों को और गति मिल सकेगी।

रतलाम निगम को आत्मनिर्भर बनाने का दिया सुझाव

महापौर पटेल ने भोपाल में हुई अहम बैठक में कैबिनेट मंत्री विजयवर्गीय के समक्ष रतलाम के कस्तूरबा नगर, काटजु नगर, डोंगरे नगर, शास्त्री नगर, इंदिरा नगर, गांधी नगर, हाट की चौकी, कलीमी कॉलोनी और राजेन्द्र नगर सहित अन्य कॉलोनियों के लंबित प्रकरणों पर शासन से तत्काल स्वीकृति प्रदान करने की मांग की। उन्होंने कहा कि इन मामलों के निराकरण से नगर निगम को आर्थिक रूप से सशक्त बनाते हुए आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है।

सौर और पवन ऊर्जा को बढ़ावा देने का रखा प्रस्ताव 

रतलाम महापौर पटेल ने महत्वपूर्ण बैठक में नगर निगम के 1 करोड़ 72 लाख रुपये के विद्युत व्यय को कम करने के लिए सौर एवं पवन ऊर्जा को बढ़ावा देने का प्रस्ताव रखा। उन्होंने रतलाम नगर निगम के कार्यपालन यंत्री को भोपाल के वरिष्ठ अधिकारियों से मिलवाकर इस दिशा में व्यावहारिक पहल शुरू कराई। इससे निगम को ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ठोस कदम बताया जा रहा है।

आवारा पशु एवं कुत्तों के रेस्क्यू पर चर्चा

बैठक में महापौर पटेल ने रतलाम में बढ़ती आवारा पशु और कुत्तों की समस्या पर भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने प्रभावी रेस्क्यू और नियंत्रण व्यवस्था लागू करने के लिए ठोस कार्यवाही प्रारंभ करने की बात कही। बैठक में रतलाम सहित प्रदेश की विभिन्न नगर निगमों के अनेक विषयों पर प्रमुखता से चर्चा हुई।
 

विकास कार्यों को मिलेगी नई दिशा

भोपाल में आयोजित महत्वपूर्व बैठक में विभिन्न समस्याओं के अलावा महत्वपूर्ण सुझाव कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के समक्ष रखे हैं। आगामी समय में इन सभी विषयों पर शासन द्वारा सार्थक निर्णय लिए जाएंगे, जिससे रतलाम शहर के विकास कार्यों को नई दिशा मिलेगी। – प्रहलाद  पटेल, महापौर – नगर निगम रतलाम

https://www.kamakshiweb.com/
Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

- Advertisement -spot_img

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page