
रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। मध्य प्रदेश के रतलाम नगर निगम (Ratlam Municipal Corporation) का बजट बनकर तैयार हो चुका है। खास बात यह है कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के इस महत्वपूर्ण बजट में आम जनता पर किसी भी प्रकार से नए कर (TEX) और पुराने करों (TEX) में बढ़ोत्तरी नहीं करते हुए बहुत बड़ी राहत दी गई है। रतलाम (Ratlam) शहर के विकास और सौंदर्यीकरण पर फोकस रखते हुए तैयार किए गए इस महत्वपूर्ण बजट में मास्टर पालन अंतर्गत नई सड़कों के निर्माण को प्रमुखता से शामिल कर करीब 60 करोड़ से अधिक की राशि प्रस्तावित की गई है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के निगम बजट में 49,353. 50 लाख की आय विभिन्न कार्यों से दर्शाने के साथ व्यय 49,273.03 के साथ 80 लाख 47 हजार रुपये के साथ बचत का बजट तैयार किया गया है। यह बजट मार्च माह के आखिरी सप्ताह में सम्मलेन आयोजित कर पेश किया जाएगा।
महापौर प्रहलाद पटेल की अध्यक्षता में आयोजित महापौर परिषद (मेयर इन कौंसिल) की बैठक में निगम (Ratlam Municipal Corporation) के वर्ष 2026-27 के आय-व्यय पत्रक (बजट) पर चर्चा की गई । महापौर परिषद के सदस्यों द्वारा आय-व्यय पत्रक (बजट) में अनुमानित प्रावधानों में रखे गए आंशिक संशोधनों को बजट में शामिल कर वर्ष 2026-27 वित्तिय वर्ष बजट को सर्वानुमति से पारित करते हुए निगम परिषद में रखे जाने की स्वीकृति प्रदान की।
बैठक में इन प्रस्तावों को भी मिली सहमति
बैठक में फुलमण्डी चौराहे से हाकिमवाड़ा तक की सड़क का नाम भारत देश की प्रथम महिला शिक्षिका एवं समाज सुधारिका तथा मराठी कवियत्री श्रीमती सावित्रीबाई फुले मार्ग रखे जाने एवं साक्षी पेट्रोल पम्प वाले तिराहे का नाम श्री रघुवीर टाट वाले महाराज पर के नाम पर रखे जाने के प्रस्ताव परिषद में रखे जाने की स्वीकृति महापौर परिषद (मेयर इन कौंसिल) द्वारा प्रदान की गई।
4 हजार 499 ईडब्लयूएस निर्माण का भी कार्य
प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के तहत एएचपी घटक के माध्यम से आवासहीन परिवारों को किफायती दरों पर आवास उपलब्ध कराये जाने के तहत रतलाम नगर निगम को 4499 ईडब्लयूएस आवास निर्माण के दिये गये लक्ष्य के तहत डीपीआर तैयार किये जाने के लिये कंसलटेंट नियुक्त किये जाने हेतु प्रतिशत दर पर निविदा आमंत्रित किये जाने की स्वीकृति महापौर परिषद (मेयर इन कौंसिल) द्वारा प्रदान की गई।
प्रथम आओ प्रथम पाओ के आधार पर आवंटन
प्रधानमंत्री आवास योजना के एएचपी घटक अर्न्तगत डीपीआर-3 बंजली निर्मित एलआईजी फ्लेट का प्रथम आओ प्रथम पाओ के आधार पर 4 एलआईजी फ्लेट का अस्थाई आवंटन किये जाने के प्रस्ताव पर स्वीकृति प्रदान की गई। इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना-षहरी 2.0 के अन्तर्गत बीएलसी घटक के में दावा आपत्ति उपरांत पात्र पाये गये 15 हितग्राहियों की अंतिम सूची को महापौर परिषद ने अनुमोदन प्रदान कर सूची जिला कलेक्टर रतलाम को प्रेषित किये जाने के स्वीकृति प्रदान की।
रतलाम के विकास का नया अध्याय
रतलाम नगर निगम (Ratlam Municipal Corporation) का वर्ष 2026-27 का बजट रतलाम के विकास और सौंदर्यीकरण की प्रमुखता को ध्यान में रखकर तैयार किया है। 80 लाख से अधिक की बचत वाले इस बजट में किसी भी प्रकार के कर में बढ़ोत्तरी नहीं की गई है। रतलाम की सड़कों के लिए मास्टर प्लान के अनुरूप जरूर 60 करोड़ से अधिक की राशि प्रस्तावित की है। -प्रहलाद पटेल, महापौर -नगर निगम रतलाम (मध्य प्रदेश)
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


