30.3 C
Ratlām

रतलाम पुलिस ने पेश की रिपोर्ट : अब महिला के खिलाफ होगी कार्रवाई, मामला सामूहिक दुष्कर्म के झूठे प्रकरण का 

रतलाम पुलिस ने पेश की रिपोर्ट : अब महिला के खिलाफ होगी कार्रवाई, मामला सामूहिक दुष्कर्म के झूठे प्रकरण का 

– जांच के दौरान टीआई और आरक्षक किए जा चुके निलंबित, विभागीय जांच होगी शुरू

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के ताल थाना में दो माह पूर्व फरियादी महिला की झूठी शिकायत पर सामूहिक दुष्कर्म के झूठे प्रकरण में पुलिस ने न्यायालय में खारजी रिपोर्ट पेश की है। न्यायालय द्वारा उक्त प्रकरण में पुलिस की ओर से प्रस्तुत तथ्यों के आधार पर प्रकरण को खारिज कर पूर्व में गिरफ्तार आरोपियों को उन्मोचित (छोडऩे) की कारवाई की जाएगी। मामले में एसपी राहुल कुमार लोढ़ा को ताल थाने में झूठा प्रकरण दर्ज करने की शिकायत प्राप्त होने के बाद जांच में पाया था कि जिस महिला ने घटना दिनांक और समय का उल्लेख्य किया है, उस समय प्रकरण में फंसाए गए आरोपी घटनास्थल से करीब 50 किलोमीटर दूर थे। जांच के दौरान तथ्यों के आधार पर एसपी लोढ़ा प्रकरण की गंभीरता पर तत्कालीन टीआई करणसिंह पाल, आरक्षक ओमप्रकाश गुर्जर को निलंबित कर चुके हैं।

बता दें कि 26 अक्टूबर 2023 को फरियादी महिला ने झूठा घटनाक्रम तैयार कर आरोपी राजेश पिता गोकुल सिंह डोडिया, जुझार सिंह पिता मंगूसिंह पंवार निवासी टूटीयाखेड़ी जिला उज्जैन और कुलदीप सिंह के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का झूठा प्रकरण दर्ज कराया था। मामले में पुलिस ने राजेश और जुझार सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया था, जबकि कुलदीप सिंह की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान झूठे प्रकरण दर्ज की शिकायत रतलाम एसपी लोढ़ा को हुई थी। शिकायत में आरोपी पक्ष ने ताल थाना प्रभारी पाल व आरक्षक गुर्जर पर 1 लाख 30 हजार रुपए की रिश्वत मांगने का गंभीर आरोप भी लगाया था। मामले की गंभीरता पर एसपी लोढ़ा ने जांच करवाई थी। घटना की सत्यता के बारे जानकारी प्राप्त करने हेतु विवेचना के दौरान घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक किए जिसमें फरियादी महिला द्वारा बताए गए घटनाक्रम से संबंधित कोई तथ्य नहीं मिले। फरियादी द्वारा बताई कार के संबंध में जानकारी प्राप्त करने हेतु जावरा शहर के सीसीटीवी कैमरे चेक करने पर उक्त वाहन घटना के समय घटनास्थल से 50 किमी दूर जावरा शहर के सीसीटीवी में दिखाई दी गई थी। तीनों आरोपीयों की घटना के समय की उपस्थिति के संबंध में जांच में पाया कि कुलदीप सिंह घटना के दिन घर से शराब की दुकान ग्राम रूपेटा पर जाने के लिए दोस्त के साथ रूपेटा से जावरा जाने के फुटेज सीसीटीवी कैमरे जांचे गए। इसी के साथ कुलदीप सिंह के मोबाइल की लोकेशन आदि तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर भी आरोपी घटनास्थल पर नही होने की पुष्टि हुई। एसपी लोढ़ा ने बताया कि झूठी रिपोर्ट करने पर फरियादी महिला के विरुद्ध भी 182/211 सीआरपीसी के अंतर्गत कार्यवाही की जाएगी।

ताल पुलिस से सांठगांठ कर गढ़ी थी कहानी

26 अक्टूबर 2023 को घटना दर्शाकर फरियादी महिला ने ताल टीआई पाल और आरक्षक गुर्जर से सांठगांठ कर तीन युवकों के खिलाफ 28 अक्टूबर 2023 को सामूहिक दुष्कर्म का अपराध क्रमांक 573/23 धारा 323,342,366,376(डी),506,34 भादवि का पंजीबद्ध किया था। इस दौरान फरियादी महिला ने झूठी कहानी में बताया कि दोपहर 1 बजे के करीब मेरे भांजे के साथ बाइक पर ताल आ रही थी। इस दौरान रास्ते में बाइक पंचर होने से मेरा भांजा पंचर बनवाने चला गया था। मैं वहीं खड़ी भांजे का इंतजार कर रही थी। इस दौरान मेरे पास एक सफेद रंग की कार आकर रूकी जिसमें तीन व्यक्ति जुझार सिंह, राजेश सिंह डोडिया एवं कुलदीप सिंह बैठे थे। उन्होंने मुझे घर छोडऩे का बोलकर गाड़ी में बैठा लिया। फिर मुझे अनजान जगह पर ले जाकर मेरे साथ तीनों ने बलात्कार कर मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। मरपीट से मैं बेहोश हो गई थी फिर अगले दिन जब मैं होश में आई तो तीनों व्यक्ति मुझे कार में बैठाकर आबूपुरा के पास मगरे पर छोड़कर ये कहते हुए की ये बात किसी को बताई तो जान से मार देंगे और तीनों वहां से भाग गए थे।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!