33.1 C
Ratlām

Ratlam : मैं खुशी से मर रहा हूं…मैं बहुत अच्छा हूं, पुलिस ने लोकेशन ट्रेस कर बचाया

- युवक ने सुसाइड की कोशिश से पहले इंस्टाग्राम पर किया था वीडियो अपलोड 

vandematram News
vandey matram news

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। मध्य प्रदेश के रतलाम (Ratlam) जिले के जावरा में एक युवक ने सल्फास व चूहे मार दवा दिखाते हुए सुसाइड करने की बात का वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया। वीडियो पुलिस के पास पहुंचा।Ratlam पुलिस ने युवक के मोबाइल की लोकेशन ट्रेस कर दवा खाने के पहले बचा लिया। 

युवक Ratlam जिले के जावरा औद्योगिक थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला है। युवक ने इंस्टाग्राम पर सोमवार रात वीडियो अपलोड किया था। वीडियो अपलोड करने के कुछ देर बाद वीडियो सोशल मीडिया के माध्यम से पुलिस के पास पहुंचा। थाना पुलिस ने सायबर टीम से संपर्क कर संबंधित युवक की लोकेशन ट्रेस की। पुलिस तलाश करते हुए पहुंची, लेकिन वह नहीं मिला। युवक ने तीन से चार बार अपनी लोकेशन बदली। आखिरकार पुलिस टीम तलाश करते हुए युवक के पास पहुंच गई। दवा खाने के पहले उसे मौत से बचा लिया। पुलिस ने युवक का मेडिकल करवाकर परिजनों को सौंपा।

वीडियो में कहा- खुशी से मर रहा हूं

युवक का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह बोल रहा है कि मै मरने के लिए सल्फास लेकर आया हूं। चूहा मारने की दवाई लेकर आया है। चूहे मारने के लिए ट्यूब लेकर आया हूं। मैं इन तीन चीजों से मर रहा हूं। ना मेरे को किसी ने मारा, ना किसी ने बोला की तू मर जा। मैं मेरी खुशी से मर रहा हूं। मैं बहुत अच्छा हूं। मैं स्वस्थ्य हूं। और मैं मेरी खुशी से मर रहा हूं। पुलिस प्रशासन से हाथ जोड़कर निवेदन है कि वह किसी को परेशान ना करे। मैं मेरी इच्छा से मर रहा हूं।

शादीशुदा है युवक

जावरा थाना औद्योगिक प्रभारी विक्रमसिंह चौहान ने बताया युवक शादीशुदा है। जिस समय वीडियो बनाया उस समय वह नशे की हालात में था। आत्महत्या करने का कोई कारण नहीं बताया। 

एसपी ने दे रखे निर्देश

एसपी अमित कुमार ने त्योहारों को देखते हुए सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर सतत निगरानी के निर्देश दे रखे है। इसी के तहत थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा पुलिस द्वारा त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई कर युवक का जीवन बचाया।

कीटनाशक दवा विक्रेताओं को दिया नोटिस

उक्त घटना के बाद पुलिस ने क्षेत्र के समस्त कीटनाशक दवा विक्रेताओं को नोटिस दिए है। विक्रेताओं को कहा कि बिना तस्दीक किसी भी व्यक्ति को कीटनाशक दवा विक्रय न करें। विशेष रूप से महिलाओं एवं बच्चों को दवा विक्रय करते समय आवश्यक पहचान की पुष्टि करें।

इनकी रही मेहनत

युवक की जान बचाने में थाना प्रभारी विक्रम सिंह चौहान, सब इंस्पेक्टर प्रतापसिंह भदौरिया, हेड कॉन्स्टेबल लाखनसिंह, कॉन्स्टेबल बालकृष्ण चंदेल एवं सायबर सेल रतलाम टीम की भूमिका रही। 

पुलिस ने की अपील

रतलाम पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की मानसिक परेशानी या संकट की स्थिति में आत्मघाती कदम न उठाएं। तुरंत परिवार, मित्रों या पुलिस से संपर्क करें। रतलाम (Ratlam) पुलिस द्वारा सोशल मीडिया मॉनिटरिंग एवं जनसुरक्षा हेतु सतत कार्रवाई जारी रहेगी।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!