20.6 C
Ratlām

रतलाम : सोने की पोची के बकाया वसूली के बहाने गुंडागर्दी और मारपीट का गंभीर आरोप 

रतलाम : सोने की पोची के बकाया वसूली के बहाने गुंडागर्दी और मारपीट का गंभीर आरोप 

– रत्न संपत ज्वेलर्स के पिता-पुत्र विरुद्ध विभिन्न धाराओं में FIR दर्ज

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। जिला मुख्यालय में पिछले दिनों दो पक्षों के बीच विवाद ने अब नया मोड ले लिया है। मामले में माणक चौक पुलिस थाने में फरियादी अशोक कुमार खिमेसरा ने रत्न सम्पत ज्वेलर्स के संचालक सराफा व्यवसायी श्रीपाल मांडोत एवं सचिन माण्डोत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने, दुकान की उधारी वसूलने के लिए गुण्डागिर्दी करने का आरोप भी लगा है।

फरियादी अशोक कुमार खेमसरा ने रिपोर्ट में बताया कि मैं रतलाम स्थित लक्कड़पीठा रोड पर रहता हूं और लकड़ी का व्यापार करता हूं। मैंने रत्न सम्पत ज्वेलर्स से सोने की पोची वजनी 18.860 ग्राम की 180678 रुपये में खरीदी थी, जिसका मैंने 1 लाख 65 हजार रुपये नकद भुगतान कर दिया था। शेष राशि मुझे देना थी किन्तु 20 मई 2025 को श्रीपाल मांडोत व उनका लडका सचिन मांडोत दोनों मेरे घर पर आये और बोले मुझे रुपये आज ही चाहिए। मैंने कहा आज मेरे पास रुपयों की व्यवस्था नहीं है। इसी बात को लेकर सचिन मांडोत व उनके पिताजी श्रीपाल मांडोत ने अश्लील गालिया देना शुरू कर दी और आवेश में आकर मुझे लात घुसे थप्पड़ों से मारपीट करने लगे। मौके पर मेरी पत्नी मीना कुमारी एवं पुत्री अंजली एवं दामाद रितेश जैन ने बीच-बचाव किया तो उनके साथ भी बेल्ट से मारपीट की और आखरी में यह कहकर गए कि बकाया राशि दे देना नहीं तो जान से हाथ धोना पड़ेगा। फरियादी का यह भी आरोप है कि इनके द्वारा संचालित सोना चांदी के व्यापार में पिछले वर्ष बड़ी मात्रा में सोना बरामद किया गया था, इन सभी बिंदुओं पर भी पुलिस अधीक्षक का ध्यान आकर्षित किया है। इस घटना से सामाजिक संगठन जैन सोशल ग्रुप मैत्री की भी बदनामी हुई है क्योंकि वे इस संगठन से जुड़े हैं।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!