रतलाम एसपी ने ली क्लास : सैलाना में बच्चों को दी शुभकामनाएं फिर बोर्ड पर सिखाई ट्रिक 

रतलाम एसपी ने ली क्लास : सैलाना में बच्चों को दी शुभकामनाएं फिर बोर्ड पर सिखाई ट्रिक 

Advertisements
Advertisements

सैलाना, वंदेमातरम् न्यूज। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारियों को लेकर रतलाम पुलिस विभाग द्वारा शुरू की गई निःशुल्क कोचिंग क्लासेस में सोमवार को एसपी अमित कुमार पहुंचे। क्लास में पहुंचने के बाद एसपी कुमार ने विद्यार्थियों से सर्वप्रथम परिचय लिया। इसके बाद उन्हें विभिन्न प्रतियोगी परीक्षा में सफलता की शुभकामनाओं के साथ बोर्ड पर सवालों को हल कर ट्रिक सिखाई। 

Advertisements
Advertisements
Advertisements

बता दें कि सैलाना में 28 नवम्बर 2024 को शुरू की गई कोचिंग जनपद पंचायत में चल रही है। जिसमे सोमवार दोपहर को एसपी अमित कुमार शिक्षक की भूमिका में नजर आए। उन्होंने यहा उपस्थित छात्र-छात्राओं को भर्ती प्रतियोगिता में पुलिस, पटवारी, पीएससी सहित अन्य विषयों पर चर्चा कर सीधे सामने लगे बोर्ड पर लिखित व्यवस्था के साथ छात्रों को पढ़ाया। इसके साथ जनरल नॉलेज के बारे में विस्तृत रूप से समझाया। 

Advertisements
Advertisements
Advertisements

छात्र और छात्रा हुए प्रभावित

अपने सामने पुलिस अधीक्षक कुमार के पढ़ाने के तरीके से छात्र और छात्राएं काफी प्रभावित हुई। उल्लेखनीय है कि जिले के सैलाना में पहली निःशुल्क कोचिंग की शुरुआत की थी तब एसपी कुमार ने स्वयं भी कोचिंग  क्लास में पढ़ाने की बात कही थी। वादे के अनुसार सोमवार को बच्चों के बीच पहुंच एसपी कुमार ने पढ़ाई करवाई। इस दौरान छात्र- छात्राओं के अलावा एसडीओपी नीलम बघेल,थाना प्रभारी पृथ्वीसिंह खलाटे ,आरक्षक मुकेश मेघवाल भी मौजूद थे।

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!