20.6 C
Ratlām

रतलाम : 12वीं में सप्लीमेंट्री से दुखी युवती ने की आत्महत्या

रतलाम : 12वीं में सप्लीमेंट्री से दुखी युवती ने की आत्महत्या

– खुदकुशी से ठीक एक दिन पहले लौटी थी मामा के घर से

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। जिले के मलवासा गांव में 21 वर्षीय युवती ने परीक्षा में असफल होने के मानसिक तनाव के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका महिमा प्रजापत है। वह 12वीं कक्षा की प्राइवेट परीक्षा में शामिल हुई थी, जिसमें एक विषय में अनुत्तीर्ण हो गई थी। यह घटना गुरुवार सुबह की है।

परिजनों के अनुसार महिमा बुधवार को ही खाचरौद स्थित मामा के घर से लौटी थी। गुरुवार सुबह वह रोज़ की तरह ब्रश करने के लिए घर की पहली मंजिल पर गई थी, लेकिन देर तक वापस न आने पर उसकी 12 वर्षीय बहन हर्षिता ने ऊपर जाकर देखा तो महिमा वेंटिलेशन ग्रिल से लटकी हुई मिली। परिजन उसे तुरंत रतलाम मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। महिमा गांव के एक निजी मिडिल स्कूल में शिक्षिका के रूप में कार्यरत थी और साथ ही कोचिंग क्लासेस भी जाती थी। उसके पिता मोहनलाल प्रजापत ईंट भट्ठे का काम करते हैं। परिवार में माता-पिता, एक छोटा भाई राज (17) और बहन हर्षिता (12) हैं। नामली पुलिस थाना के सहायक उपनिरीक्षक एसएस परमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आत्महत्या का कारण परीक्षा में असफलता से उत्पन्न तनाव माना जा रहा है। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की जांच शुरू कर दी है।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

1 COMMENT

  1. आपके प्रिंट न्यूज और यू ट्यूब मीडिया न्यूज चैनल पर सभी न्यूज उपलब्ध नही है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!